Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्रमंडल खेलों में रानी को भारतीय टीम की कमान

हमें फॉलो करें राष्ट्रमंडल खेलों में रानी को भारतीय टीम की कमान
नई दिल्ली , गुरुवार, 15 मार्च 2018 (08:06 IST)
नई दिल्ली। अनुभवी स्ट्राइकर रानी 4 अप्रैल से ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में शुरू होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों में 18 सदस्यीय भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम की कप्तानी करेंगी जबकि गोलकीपर सविता को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
 
हॉकी इंडिया (एचआई) ने बुधवार को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। भारत को टूर्नामेंट के पूल 'ए' में रखा गया है, जहां उसके साथ मलेशिया, वेल्स, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका अन्य मजबूत टीमें शामिल हैं। भारतीय महिलाएं 5 अप्रैल को वेल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। 
 
भारतीय टीम की कप्तानी स्ट्राइकर रानी को सौंपी गई है जबकि गोलकीपर सविता के कंधों पर उपकप्तानी का जिम्मा रहेगा, जो दक्षिण कोरिया दौरे में आराम के बाद टीम में लौट रही हैं। गोलकीपरों में सविता के अलावा रजनी इतिमारपू पर भी पोस्ट संभालने का जिम्मा रहेगा। 
 
रक्षापंक्ति में अनुभवी दीपिका, सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस एका, गुरजीत कौर और सुशीला चानू पुखरमबम मोर्चा संभालेंगी जबकि मोनिका, नमिता, लिलिमा मिंज को मिडफील्ड संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौट रहीं रानी, वंदना कटारिया, पूनम रानी विपक्षी टीमों पर हमला करेंगी।
 
विश्व में 10वें नंबर की टीम भारत को हालांकि टूर्नामेंट में अपने से शीर्ष रैंक वाली टीमों की चुनौती का सामना करना होगा। विश्व की दूसरे नंबर की इंग्लैंड, चौथे नंबर की न्यूजीलैंड और 5वें नंबर की ऑस्ट्रेलिया उसके सामने होंगी। हालांकि कोच हरेंद्र सिंह ने उम्मीद जताई है कि दक्षिण कोरिया में 5 मैचों की सीरीज जीतकर लौटी भारतीय टीम के हौसले काफी बुलंद हैं और वह गोल्ड कोस्ट में अच्छा प्रदर्शन करेगी। (वार्ता)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन में सिंधू और श्रीकांत दूसरे दौर में, साइना बाहर