Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शिव कपूर और पेटरसन को 'पैनासोनिक ओपन' में संयुक्त बढ़त

हमें फॉलो करें शिव कपूर और पेटरसन को 'पैनासोनिक ओपन' में संयुक्त बढ़त
नई दिल्ली , शनिवार, 4 नवंबर 2017 (22:44 IST)
नई दिल्ली। अपने घरेलू दिल्ली गोल्फ क्लब में पहले खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे शिव कपूर ने तीसरे दौर के बाद पैनासोनिक ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त बढ़त बना ली है।
 
तीसरे दौर में कपूर ने तीन अंडर 69 का स्कोर बनाया और वे अमेरिका के पाल पेटरसन (70) के साथ 13 अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं। डीजीसी के ही शमीम खान 69 के स्कोर से तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। वह पीजीटीआई आर्डर ऑफ मेरिट में भी शीर्ष पर हैं।
 
अनुभवी एसएसपी चौरसिया (68) के अलावा ओमप्रकाश चौहान (66), मुकेश कुमार तथा सुधीर शर्मा (66) संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजकोट टी-20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 40 रन से हराया