Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन की विश्व कप हॉकी टीम के 18 खिलाड़ी एक ही प्रांत से

हमें फॉलो करें चीन की विश्व कप हॉकी टीम के 18 खिलाड़ी एक ही प्रांत से
, गुरुवार, 29 नवंबर 2018 (21:13 IST)
भुवनेश्वर। यह भले ही अजीब सा लगे लेकिन चीन की पूरी 18 सदस्यीय हॉकी टीम महज एक प्रांत - अंतर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र - से है। चीन में 34 प्रांत हैं और यह काफी दिलचस्प है कि यहां विश्व कप में पदार्पण कर रही टीम के सभी सदस्य एक ही अंतर मंगोलिया प्रांत से हैं।
 
 
चीन का इस खेल में सबसे बेहतर नतीजा 2006 दोहा एशियाई खेलों में रहा है। यह खेल चीन में लोकप्रिय नहीं है, पर वहां का पारंपरिक खेल ‘बेकोऊ’ हॉकी जैसा ही है। 
 
चीन के दक्षिण कोरियाई कोच सांग रयूल किम ने कहा, हां, सभी खिलाड़ी अंतर मंगोलिया प्रांत से है। और ये एक ही क्लब और एक ही प्रांत से है। चीन की टीम शुक्रवार को पूल बी में अपना पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विश्व कप हॉकी में ओलंपिक चैंपियन अर्जेन्टीना ने स्पेन को 4-3 से हराया