Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

4 राज्यों में मिली प्रचंड जीत के बाद PM मोदी का संबोधन : Live Commentary

हमें फॉलो करें 4 राज्यों में मिली प्रचंड जीत के बाद PM मोदी का संबोधन : Live Commentary
, गुरुवार, 10 मार्च 2022 (20:20 IST)
नई दिल्ली। 5 राज्यों के चुनावों में 4 राज्यों में भाजपा को शानदार जीत मिली है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत मिली है। चुनाव परिणाम से जुड़ा हर अपडेट-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा-
यहां से हम दो पटरियों पर एक साथ तेजी से काम करने वाले हैं। एक तरफ गांव, गरीब, छोटे किसान और लघु उद्यमी के कल्याण पर हमारा जोर है। वहीं दूसरी तरफ देश के संसाधनों, देश की युवाशक्ति को नए अवसर देकर हम आत्मनिर्भरता के मिशन को तेज करना चाहते हैं।
 
मैं बनारस का सांसद होने के नाते मेरे अनुभव से कह सकता हूं, यूपी के लोग यह बात समझ चुके हैं कि जाति को बदनाम करने वालों से, सम्प्रदाय को बदनाम करने वालों से अब दूर रहना है और राज्य के विकास को ही सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है।

जांच एजेंसियों को रोकने के लिए ये लोग अपने ईकोसिस्टम के साथ मिलकर नए-नए तरीके खोजते हैं। इन्हें देश की न्यायपालिका पर भी भरोसा नहीं है। पहले हजारों करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार करो, फिर जांच भी न होने दो, जांच की जाए तो उस पर दबाव बनाओ, ये उन लोगों की प्रवृत्ति है।
webdunia
आज हम देख रहे हैं जो निष्पक्ष संस्थाएं, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करती हैं, ये लोग और उनका इकोसिस्टम, उन संस्थाओं को बदनाम करने के लिए मैदान में आ जाते हैं। ये देश का दुर्भाग्य है कि घोटालों से घिरे लोग एकजुट होकर, अपने इकोसिस्टम की मदद से, इन संस्थाओं पर दबाव बनाने लगे हैं।

एक न एक दिन ऐसा आएगा जब भारत में परिवारवादी राजनीति का सूर्यास्त देश के नागरिक करके रहेंगे। इस चुनाव में देश के मतदाताओं ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए, आगे क्या होने वाला है, इसका इशारा कर दिया है।
इन चुनावों में मैंने लगातार हर विषय पर भाजपा का विजन लोगों के सामने रखा। इसके साथ ही जिस बात पर मैंने चिंता जताई थी, वो थी घोर परिवारवाद। मैं किसी परिवार के खिलाफ नहीं हूं, न ही मेरी किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी है। मैं लोकतंत्र की चिंता करता हूं।

इस वैश्विक संदर्भ में, इन कठिनाइयों के बीच इस बार के बजट पर नजर डालें तो एक विश्वास पैदा होता है कि देश आत्मनिर्भर भारत अभियान के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। इस भावना को इस बार के बजट से और ऊर्जा मिली है।

मैं आज ये भी कहूंगा कि 2019 के चुनाव नतीजों के बाद, कुछ पॉलिटिकल ज्ञानियों ने कहा था कि 2017 के नतीजों ने 2019 के नतीजे तय कर दिए। मैं मानता हूं इस बार भी वो यही कहेंगे कि 2022 के नतीजों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए।

इन राज्यों की चुनौतियों भिन्न हैं, सबकी विकास यात्रा का मार्ग भिन्न है, लेकिन सबको जो बात एक सूत्र में पिरो रही है, वो है- भाजपा पर विश्वास, भाजपा की नीति, भाजपा की नीयत और भाजपा के निर्णयों पर अपार विश्वास। सीमा से सटा एक पहाड़ी राज्य, एक समुद्र तटीय राज्य, मां गंगा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त एक राज्य और पूर्वोत्तर सीमा पर एक राज्य, भाजपा को चारों दिशाओं से आशीर्वाद मिला है।
webdunia

तीन राज्य यूपी, गोवा और मणिपुर में सरकार में होने के बावजूद भाजपा के वोट शेयर में वृद्धि हुई है। गोवा में सारे एग्जिट पोल गलत निकल गए और वहां की जनता ने तीसरी बार सेवा करने का मौका दिया है। यूपी ने देश को अनेक प्रधानमंत्री दिए हैं, लेकिन 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले मुख्यमंत्री के दोबारा चुने जाने का ये पहला उदाहरण है। यूपी में 37 साल बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार आई है।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुझसे वादा किया था कि इस बार होली 10 मार्च से ही शुरू हो जाएगी। हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं ने अपने वादे को पूरा करके दिखाया है। मैं अपने कार्यकर्ताओं की भूरी-भूरी प्रशंसा करूंगा, जिन्होंने इन चुनावों में कड़ी मेहनत की है।

यूपी ने देश को अनेक प्रधानमंत्री दिए हैं, लेकिन 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले मुख्यमंत्री के दोबारा चुने जाने का ये पहला उदाहरण है। यूपी में 37 साल बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार आई है।
 
आज उत्साह का दिन है, उत्सव का दिन है। ये उत्सव भारत के लोकतंत्र के लिए है। मैं इन चुनावों में हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उनके निर्णय के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- नड्डा ने कहा कि उत्तरप्रदेश की जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया है। हम दो तिहाई बहुमत की तरफ बढ़ रहे हैं। जो लोग वहां भय का वातावरण बनाते थे, वो आज खुद भयभीत हैं। इसके लिए हम योगी जी का भी धन्यवाद करते हैं।

आज जहां हम चार राज्यों में अपने बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए खड़े हैं। कल असम म्युनिसिपल बोर्ड के जो नतीजे आएं हैं वहां 80 म्युनिसिपल बोर्ड में से 77 भाजपा ने जीते हैं। आज वहां मझोली में उपचुनाव भी था, वह सीट भी भाजपा ने प्रचंड बहुमत से जीती है।
 
भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उनका जेपी नड्डा ने स्वागत किया। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव आखिर अखिलेश यादव क्यों हार गए?