Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कानपुर देहात के आयुष होंगे राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित, CM योगी करेंगे पुरस्कृत

समाजसेवा करते हैं आयुष त्रिवेदी

हमें फॉलो करें कानपुर देहात के आयुष होंगे राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित, CM योगी करेंगे पुरस्कृत

अवनीश कुमार

कानपुर , सोमवार, 8 जनवरी 2024 (12:45 IST)
  • सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं आयुष त्रिवेदी
  • कोरोना काल में की उत्कृष्ट सेवा
  • प्रवासी मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराया
Vivekananda State Youth Award to Ayush Trivedi: कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के आयुष त्रिवेदी को प्रदेश सरकार ने विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार 2023 (Vivekananda State Youth Award 2023) के लिए चयनित किया है। यह पुरस्कार उन्हें उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए दिया जा रहा है। पुरस्कार के लिए प्रदेशभर से 10 युवाओं का चयन किया गया है। इन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) प्रदेश के सर्वोच्च युवा पुरस्कार से अलंकृत करेंगे।
 
यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं: अकबरपुर कस्बा निवासी आयुष त्रिवेदी यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं। युवाओं की टीम के साथ मिलकर वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। पिछले 3 वर्षों में सामुदायिक सेवा, महिला सशक्तीकरण, वृक्षारोपण, रक्तदान, मतदाता जागरूकता, राष्ट्रीय एकीकरण आदि क्षेत्रों में दिए गए योगदान के आधार पर उन्हें 'विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार 2023' के लिए चयनित किया गया है।

webdunia
 
मिलेगा प्रशस्ति पत्र : राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयुष त्रिवेदी को पुरस्कृत करेंगे। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन इसी 12 जनवरी को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' पर संभावित है। पुरस्कार के रूप में 50 हजार की नकद राशि, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 'विवेकानंद पथ योजना' के अंतर्गत एक सड़क का नामकरण भी पुरस्कार विजेता के नाम पर किया जाएगा।

 
इन कार्यों के लिए मिल रहा पुरस्कार : आयुष ने कोरोना काल में युवाओं की टोली के साथ मिलकर जमकर पसीना बहाया था। जेबखर्च से जरूरतमंदों को राशन, मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराया। कोरोना की दूसरी लहर में वेबसाइट के माध्यम से अस्पतालों व इलाज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों तक पहुचाईं। इससे लोगों को काफी सहूलियत हुई।
 
बस सेवा पुन: बहाल हुई : सीएनजी बस सेवा बंद होने पर युवाओं के साथ मिलकर अभियान चलाया और बस सेवा पुन: बहाल हुई। वीरांगना अभियान की शुरुआत की। इसके तहत कई विद्यालयों में छात्राओं को नि:शुल्क आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 'वृक्ष प्रहरी' अभियान चलाया। ठंड में जरूरतमंदों को कपड़े उपलब्ध कराने के लिए कपड़ा बैंक की स्थापना की थी। आयुष को पहले भी कानपुर देहात महोत्सव में जिला प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया जा चुका है।
 
Edited by: Ravindra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर के जवाहर मार्ग और एमजी रोड हुए वनवे, ट्रैफिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम