Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विश्व महिला दिवस पर कविता : नारी है अनमोल

हमें फॉलो करें विश्व महिला दिवस पर कविता : नारी है अनमोल

WD Feature Desk

Womens Day Poem 
 
- सुशील कुमार शर्मा 
 
नारी का सम्मान, बचाना धर्म हमारा,
सफल वही इंसान, लगे नारी को प्यारा।
 
जीवन का आधार, हमेशा नारी होती,
खुद को कर बलिदान, घर-परिवार संजोती।
 
नारी का अभिमान, प्रेममय उसका घर है,
नारी का सम्मान, जगत में उसका वर है।
 
नारी का बलिदान, मिटाकर खुद की हस्ती,
कर देती आबाद, सभी रिश्तों की बस्ती।
 
नारी को खुश रखो, नहीं तो पछताओगे,
पा नारी का प्रेम, जगत से तर जाओगे।
 
नारी है अनमोल, प्रेम सब इनसे कर लो,
नारी सुख की खान, खुशी जीवन में भर लो।

ALSO READ: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध Happy Women's Day


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कविता : नारी, तुम जीवन का निबंध हो