Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अगस्त 2011 : भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश

- डॉ. आरसी ओझा

हमें फॉलो करें अगस्त 2011 : भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश
ND
01 : एड्‌स और कैंसर की जाँच के लिए अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा सस्ती चिप तैयार।

02 : मप्र सरकार ने जमीन आवंटन के नियमों में परिवर्तन कर दिया। अब आवंटन विभागों के जरिए किया जाएगा। केंद्र सरकार ने सेवारत नौकरशाहों को पद्म सम्मान से अलंकृत नहीं करने का फैसला किया।

03 : लोकसभा में महँगाई पर नियम 184 के तहत चर्चा। सोना 10 ग्राम का 24 हजार पार। सदानंद गौड़ा कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री चयनित।

04 : लोकपाल विधेयक लोकसभा में पेश। अण्णा ने प्रतियाँ जलाईं। डीवी सदानंद गौड़ा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ग्रहण की। सोनिया गाँधी इलाज के लिए अमेरिका गईं। कोयले-तेल को लेकर चला इंडोनेशिया की जहाज मुंबई से 25 किमी दूर अरब सागर में डूबा।

05 : मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कानून लागू। उम्र कैद का प्रावधान। बैंकों की हड़ताल से कारोबार ठप। बीएसई 700 अंक गिरा। यिंगलिक शिनावात्रा थाईलैंड की पहली प्रधानमंत्री बनी। सोनिया गाँधी का अमेरिका में ऑपरेशन सफल।

06 : अमेरिकी साख ट्रिपल 'ए' से गिरकर 'एए+' हुई। इंग्लैंड के मौजूद दौरे के बाद ट्‌वेंटी-20 और वन डे मैचों से राहुल द्रविड़ ने संन्यास लेने की घोषणा की। तालिबान ने नाटो सेना का हेलिकॉप्टर गिराया, अमेरिका के 31 फौजी मृत।

07 : लंदन में पुलिस की गोली से एक अश्वेत की मृत्यु के बाद भीषण हिंसा भड़की।

08 : हार्वर्ड में शिक्षक रहे लोबसांग सांगेय ने निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और राजनीतिक प्रमुख के तौर पर दलाई लामा का स्थान लिया।

09 : लंदन में दंगे और भीषण आगजनी रुकने का नाम नहीं ले रही। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि परीक्षार्थी को उत्तर पुस्तिका देखने का अधिकार है। पुणे के पास तालेगाँव में पीने के पानी की पाइप लाइन डालने के विरोध में प्रदर्शनरत किसानों पर गोलीबारी 4 मृत।

10 : पुणे के पास पुलिस गोली से 4 किसानों की मृत्यु के बाद संसद ठप। तमिलनाडु व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल पीसी एलेक्जेंडर का निधन।

11 : अमेरिकी वैज्ञानिकों ने वायरल के लिए रामबाण 'ड्रेको' नाम की दवा खोजी। इंग्लैंड में दंगों के मुद्दे पर विशेष संसद सत्र आहूत, 1300 गिरफ्तार। राष्ट्रपति पाटिल ने राजीव गाँधी के हत्यारों की दया अर्जियाँ नामंजूर कीं।

12 : ब्रह्मोस-3 का परीक्षण सफल। मानव अंगों की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए लोकसभा में विधेयक पारित। 10 साल की कैद 1 करोड़ जुर्माने का प्रावधान।

13 : सरकार ने अण्णा के प्रस्तावित अनशन के लिए 22 शर्तें रखीं। इंग्लैंड में तीसरे टेस्ट में भी भारत बुरी तरह हारा। टेस्ट में अब इंग्लैंड दुनिया में नंबर वन बना।

14 : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति पाटिल ने देश को संबोधन में पारदर्शी तंत्र विकसित कर भ्रष्टाचार से निपटने का आह्वान किया। 930 पुलिसकर्मियों को शौर्य पुरस्कार। फिल्मी नायक शम्मी कपूर का निधन। नेपाल के प्रधानमंत्री कनाल द्वारा पद से इस्तीफा।

15 : 65वें स्वाधीनता दिवस पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने के लिए सभी दलों को कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए।

16 : अनशन के लिए जा रहे अण्णा हजारे गिरफ्तार, तिहाड़ जेल भेजे गए, रात्रि को रिहा होने से इंकार। पूरे देश में अण्णा के पक्ष में सरकार विरोधी जन आक्रोश।

17 : तिहाड़ जेल से बाहर आने के लिए अण्णा का इंकार। नवदुनिया, भोपाल के नए संस्करण 'नवदुनिया फास्ट' का लोकार्पण।

18 : स्वतंत्रता के इतिहास में पहली बार कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायाधीश सौमित्र सेन को पद से हटाने का महाभियोग पारित। अण्णा और सरकार के बीच अनशन की मियाद का गतिरोध खत्म 15 दिन का समय दिया।

19 : जनलोकपाल बिल पर अण्णा ने सरकार को अल्टीमेटम दिया; 30 अगस्त तक बिल पास करो वर्ना जेल भरो आंदोलन। संघ की उज्जैन बैठक में 2014 के परिदृश्य पर चर्चा, प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी के नाम की चर्चा। कोलकाता में सर्वदलीय बैठक में पश्चिम बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' करने पर सहमति।

20 : 12वीं पंचवर्षीय योजना की रूपरेखा को मंजूरी। अण्णा ने लोकपाल बिल पर जनमत संग्रह की माँग की।

21 : अण्णा ने कहा कि सरकार 30 अगस्त तक लोकपाल बिल लाया जाए। भय्यू महाराज अनौपचारिक मध्यस्थता में लगे। बड़वानी जिले के बालसमुंद चेकपोस्ट के पास दो बस संचालकों के आपसी विवाद में बस में आग लगाने से 10 लोग जिंदा जले।

22 : रामलीला मैदान पर अण्णा के अनशन के 7 दिन पूर्ण। लीबिया में विद्रोहियों ने त्रिपोली के अधिकांश भाग पर कब्जा किया। ओवल पर भारतीय क्रिकेट टीम चौथे टेस्ट में भी हारी।

23 : अण्णा व सरकार के बीच बर्फ पिघली। स्पिकमैके की किरण सेठ को राजीव गाँधी सद्‌भावना पुरस्कार मिला।

24 : सर्वदलीय बैठक में अण्णा के जनलोकपाल विधेयक से बँधी माँगें खारिज।

25 : सरकार ने अण्णा के जनलोकपाल विधेयक को संसद में पेश करने की एक बड़ी माँग मान ली। 'फोर्ब्स' पत्रिका द्वारा शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी, जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल पहले नंबर पर, सोनिया गाँधी 7वें नंबर पर। लोकसभा ने अण्णा से अनशन तोड़ने का निवेदन किया।

26 : राहुल गाँधी ने लोकसभा में कहा कि लोकपाल को संवैधानिक दर्जा दिया जाए। रामनरेश यादव मप्र के नए राज्यपाल नियुक्त।

27 : संसद ने अण्णा हजारे की तीनों माँगों पर सैद्धांतिक सहमति दी।

28 : अण्णा ने अपना अनशन तोड़ा, आंदोलन जारी रखने का ऐलान। अमेरिका में आइरीन तूफान से कैरोलिना, न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी में घरों को क्षति, 16 मृत-खरबों का नुकसान। माओवादी नेता बाबूराम भट्‌टाराय नेपाल के प्रधानमंत्री चुने गए।

29 : राष्ट्रपति ने निशानेबाज गगन नारंग को राजीव गाँधी खेलरत्न पुरस्कार प्रदान किया।

30 : मद्रास हाई कोर्ट ने राजीव गाँधी के हत्यारों की फाँसी पर अंतरिम रोक लगाई।

31 : अण्णा की अस्पताल से छुट्‌टी। सेहत अच्छी। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार भारत में बाल मृत्यु दर की स्थिति खराब।

5 प्रमुख घटनाएँ
* एक अश्वेत के गोली से मरने के बाद लंदन में दंगे, आगजनी और भीषण हिंसा।
* हार्वर्ड में प्राध्यापक रहे लोबसांग सांगेय निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रधानमंत्री बने।
* अमेरिकी वैज्ञानिकों ने सभी तरह के वायरल के लिए 'ड्रेको' नाम की दवा खोजी।
* कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायाधीश सौमित्र सेन महाभियोग द्वारा हटाए गए।
* संसद ने अण्णा की तीन माँगों पर सहमति दी। अण्णा का 13 दिवसीय अनशन समाप्त।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi