Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय क्या रहेगा?

Advertiesment
akshaya tritiya gold muhurat
Akshaya tritiya 2026 kab hai: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहते हैं। इस दिन अबूझ मुहूर्त रहता है और किए गए कार्य का कभी क्षय नहीं होता है। वर्ष 2026 में अक्षय तृतीया का पर्व पंचांग भेद से 19 अप्रैल बता रहे हैं, लेकिन उदयातिथि के अनुसार 20 अप्रैल, सोमवार को रहेगा।

अक्षय तृतीया की तिथि:

तृतीया तिथि प्रारम्भ- 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10:49 बजे से।
तृतीया तिथि समाप्त- 20 अप्रैल 2026 को सुबह 07:27 बजे तक।
 
नोट: मराठी और गुजराती काल निर्णय कैलेंडर में और ऑनलाइन द्रिक पंचांग एवं एस्ट्रोसेज पंचांग के अनुसार19 अप्रैल को अक्षय तृतीया रहेगी जबकि लाला रामस्वरूप और लाला रामनारायण पंचांग में उदयातिथि के अनुसार 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया रहेगी। 
 
क्या है उदयातिथि: जब कोई तिथि सूर्योदय के समय विद्यमान रहती है तो उसे उदयातिथि कहते हैं और शास्त्रों के अनुसार फिर तिथि भले ही सुबह या दोपर में कभी भी समाप्त हो जाए उस दिन पूरे दिन वही तिथि मानी जाती है। 
विवाह: यदि आप विवाह कर रहे हैं तो तिथि विशेष में गोधुली मुहूर्त 19 अप्रैल को ही मिलेगी, फिर भी आप किसी पंडित से एक बार सलाह लेकर यह कार्य करें।
 
अन्य मांगलिक कार्य: यदि आप गृहप्रवेश, आभूषण खरीदी या अन्य कोई शुभ या मांगलिक कार्य कर रहे हैं तो 19 या 20 अप्रैल, दोनों में से जो चाहें उस दिनांक को राहुकाल छोड़कर ले सकते हैं।

19 अप्रैल 2026 रविवार को सोना, चांदी या आभूषण खरीदने का शुभ मुहूर्त:

शुभ मुहूर्त: सुबह 10:49 से दोपहर 12:20 तक।
अभिजीत मुहूर्त: दिन में 11:54 से दोपहर 12:46 तक।
त्रिपुष्कर योग: सुबह 07:10 से 10:49 तक रहेगा।
राहुकाल: शाम 05:12 से शाम 06:49 के बीच रहेगा। इस बीच सभी कार्य वर्जित रहेंगे।
 

20 अप्रैल 2026 सोमवार को सोना, चांदी या आभूषण खरीदने का शुभ मुहूर्त:

शुभ मुहूर्त: सुबह 09:06 से 10:43 तक।
अभिजीत मुहूर्त: दिन में 11:54 से दोपहर 12:46 तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन
राहुकाल: सुबह 07:28 से 09:05 के बीच। इस बीच सभी कार्य वर्जित रहेंगे।
ALSO READ: अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कालाष्टमी के दिन करें इस तरीके भगवान भैरव की पूजा और 5 अचूक उपाय