आज जिनका जन्मदिन है (5.5.2011)

Webdunia
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 5 मई को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 मई को हुआ है। 5 अंक का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 1932,1955, 2003, 2005, 2009, 2012, 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मा ं अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा वर्ष 2011
यह वर्ष आपके लिए शुभ समाचारों की लम्बी श्रृंखला लेकर आ रहा है। आपके सपने हकीकत में बदलेंगे। वैवाहिक जीवन में भरपूर खुशियाँ रहेंगी। प्रगति और प्रतिष्ठा आपके साथ रहेंगी। इस वर्ष माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। नौकरीपेशा व्यक्ति लोकप्रियता के ‍कीर्तिमान रचेंगे। इस वर्ष आपके आशियाने के निर्माण की प्रबल संभावना है। ग्रहों की अनुकूलता के लिए सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी। साथ ही गणेश को दूर्वा अर्पित करने से घर में सुख-शान्ति रहेगी।

मूलांक 5 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* संजय गाँधी
* सुभाषचन्द्र बोस
* शेक्सपीयर
* अभिषेक बच्चन
* रमेश सिप्पी
* भाग्यश्री
* दीपिका पादुकोण

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सावन मास के सोमवार को शिवलिंग के रुद्राभिषेक से मिलते हैं ये 5 लाभ

दूसरे सोमवार के दिन कामिका एकादशी का संयोग, व्रत का मिलेगा दोगुना फल, इस तरह से करें उपवास

सावन मास के सोमवार को करें शिवजी का 10 प्रकार से अभिषेक, मिलेंगे 10 लाभ

हरियाली अमावस्या पर करें नांदीमुख श्राद्ध, क्या होता है, कैसे करते हैं, क्या होगा फायदा, जानिए

शिवलिंग की पूजा करते समय लड़कियों और महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: इन 3 राशियों को आज मिल सकती है मनचाही मंज़िल, पढ़ें 20 जुलाई का राशिफल (12 राशियां)

20 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

20 जुलाई 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

सावन सोमवार के दिन करें ये 3 ज्योतिषीय उपाय: महादेव करेंगे हर कामना पूरी

सावन के दूसरे सोमवार के दिन हरिहर संयोग और दुर्लभ योग, तुरंत करें ये 3 उपाय