चंद्रमा पर जीवन संभव नहीं-अध्ययन

Webdunia
मंगलवार, 10 अगस्त 2010 (00:06 IST)
FILE
भारत के चंद्रयान प्रथम समेत हाल के चंद्र मिशनों में चंद्रमा पर पानी की मौजूदगी की खोज के विपरीत वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उसके अंदरूनी क्षेत्र इतने शुष्क हो सकते हैं कि वहाँ जीवन संभव नहीं हो सकता।

चंद्रयान प्रथम ने हाल ही में चंद्रमा के उत्तरी ध्रुव पर बर्फ का निक्षेप पाया था, जबकि अन्य मिशनों में चंद्रमा के खनिजों में पर्याप्त पानी होने का दावा किया गया था।

अमेरिकी अनुसंधानकर्ताओं ने अपोलो अंतरिक्ष मिशन द्वारा लाए गए चंद्रमा के चट्टान के क्लोरीन समस्थानिक का विश्लेषण करने के बाद दावा किया कि चंद्रमा के निर्माण के दौरान मैग्मा सागर में हाइड्रोजन नहीं था या था तो अत्यल्प था।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इसका मतलब है कि धरती का यह प्राकृतिक उपग्रह हमेशा से इतना शुष्क रहा है कि उस पर जीवन हो ही नहीं सकता।

इस नवीनतम अध्ययन की अगुवाई करने वाले न्यू मैक्सिको विश्वविद्यालय के जाचारी शार्प ने कहा कि यह जलमुक्त है। इसका मतलब है कि जब चंद्रमा बना यानी विकास के प्रारंभिक अवस्था में उसने जल या कार्बन डाइक्साइड संग्रहित नहीं किया।

वैज्ञानिकों के अनुसार करीब 4.5 अरब वर्ष पहले मंगल ग्रह के आकार वाले आकाशीय पिंड के पृथ्वी के साथ टकराने पर चंद्रमा का निर्माण हुआ। यह तुरंत क्रिस्टल होकर ठंडा हो गया। ऐसा माना जाता है कि इसके ठंडा होने से पहले चंद्रमा की सतह पर पिघले चट्टानों का तथाकथित मैग्मा सागर था।

शार्प ने कहा कि जब धरती ठंडी हुई और इसने क्रिस्टल रूप ग्रहण किया तब उसकी सतह पर ज्वालामुखियों से गैस और भाप निकली। इनसे अधिकतर सागर और महासागरों का निर्माण हुआ। हमारे सागर चट्टानों में समाहित पानी से बने।

शार्प के अनुसार हालांकि चंद्रमा पर भी ऐसी ही घटना घटी लेकिन उसका आकार इतना छोटा और उसका गुरुत्व बल इतना कमजोर था कि वह पानी को रख ही नहीं पाया और वह अंतरिक्ष में विलुप्त हो गया। यह अध्ययन साइंस पत्रिका में छपा है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सोनप्रयाग से केदारनाथ की पैदल यात्रा स्थगित

इसराइल ने ईरान के रक्षा मुख्यालय को निशाना बनाया, ईरान ने भी बरसाईं मिसाइल

Coronavirus : दिल्ली में बढ़ा कोरोना का खतरा, 1 ही दिन में 3 लोगों की मौत, जानिए एक्टिव मरीजों की संख्‍या

DNA सैंपल से हुई विजय रुपाणी के शव की पहचान, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गई थी जान

कौन था केदारनाथ के पास क्रैश हेलीकॉप्टर का पायलट राजवीर सिंह चौहान, क्या था उसका सेना से कनेक्शन?