sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में नग्न कला प्रदर्शनी को लेकर प्रदर्शन

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली
नई दिल्ली , गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013 (19:14 IST)
आधुनिक नग्न कला (न्यूड आर्ट) के पूर्वालोकन को दिखा रही एक कला प्रदर्शनी के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद की महिला शाखा ने सोमवार को विरोध किया जिसके कारण प्रदर्शनी थोड़ी देर के लिए बंद करनी पड़ी। बाद में आयोजकों ने पुलिस की सुरक्षा में प्रदर्शनी को दोबारा शुरू किया।

'द नेकेड एंड द न्यूड' प्रदर्शनी का आयोजन दक्षिण दिल्ली के दिल्ली आर्ट गैलरी प्रदर्शनी हॉल में किया गया है। विश्व हिन्दू परिषद की महिला शाखा ने प्रदर्शनी पर प्रतिंबध लगाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि नग्न और अश्लील पेंटिंग महिलाओं को बहुत खराब तरीके से पेश करती हैं। गैलरी के मालिक आशीष आनंद का कहना है कि प्रदर्शनी अपनी योजना के अनुसार चलेगी, अगर पुलिस सुरक्षा की जरूरत पड़ी तो वो भी ली जाएगी।

दुर्गा वाहिनी की राज्य संजोजिका संजना चौधरी का कहना है कि आज हमने व्यक्तिगत तौर पर सभी पेंटिंग देखीं और उसे बंद कराने के लिए पुलिस बुलाई।

संजना ने आरोप लगाया कि इन नग्न और अश्लील पेंटिंग में महिलाओं को बेहद खराब और असम्मानजनक रूप में दिखाया गया है, जो बेहद आपत्तिजनक है। देश की राजधानी पहले से ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित है, ऐसे में महिलाओं के शरीर का इस प्रकार नंगा व बेहूदा प्रदर्शन न सिर्फ हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को ध्वस्त करने वाला है, बल्कि महिला अपराधों को बढ़ाने देने वाला भी है, इसलिए इसे रोका जाना नितांत आवश्यक है।

विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख विनोद बंसल ने बताया कि दुर्गा वाहिनी ने गैलरी के प्रारम्भ होने से पूर्व ही शनिवार सुबह एक पत्र प्रदर्शनी के आयोजकों को भेजा था, जिसमें दिल्ली आर्ट गैलरी की वेबसाइट में दिखाई गई उसी प्रदर्शनी का जिक्र करते हुए इसे न खोलने का आग्रह किया गया था।

पत्र की प्रति केन्द्रीय गृहमंत्री, दिल्ली के उप राज्यपाल, मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पुलिस आयुक्त नीरज कुमार व दक्षिणी दिल्ली की मेयर सबिता गुप्ता को भेजी गई थी। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम को भी अनेक दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ताओं व महिला संगठनों ने फोन कर इसे बंद कराने का आग्रह किया था।

शनिवार की सुबह ही हमें पुलिस ने सूचित किया था की प्रदर्शनी बंद करा दी गई है, किन्तु आज सुबह जब हमें पता चला की रविवार की छुट्टी के बाद प्रदर्शनी को पुन: खोल दिया गया है तो दुर्गा वाहिनी ने उसका दौरा कर आज बंद कराने हेतु पुलिस से संपर्क किया।

प्रतिनिधि मण्डल में विहिप दिल्ली के उपाध्यक्ष दीपक कुमार के अलावा श्रीमती उषा नेचाल, हरप्रीत ढिल्लो, दीपा लालवानी, अनीता पालीवाल व सीमा ठाकुर शामिल थीं। (भाषा/वेबदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi