Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फेडरर ने रोका नडाल का विजय रथ

Advertiesment
हमें फॉलो करें रॉजर फेडरर
मैड्रिड , सोमवार, 18 मई 2009 (11:06 IST)
दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी रॉजर फेडरर ने आखिरकार क्ले कोर्ट पर दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी रफेल नडाल के विजय रथ पर लगाम कसी और मैड्रिड ओपन का खिताब हासिल कर लिया।

फेडरर ने 1 घंटे 26 मिनट के संघर्ष के बाद नडाल को 6-4, 6-4 से हराया। यह उनका इस वर्ष का पहला खिताब है। फेडरर की क्ले कोर्ट पर नडाल के खिलाफ 11 मुकाबलों में यह मात्र दूसरी जीत है। नडाल शनिवार को नोवाक जोकोविच के खिलाफ 4 घंटे चले मैराथन सेमीफाइनल मुकाबले के बाद बेहद थक गए थे। इस थकान की वजह से वे परंपरागत प्रतिद्वंद्वी फेडरर के खिलाफ पूरी ताकत के साथ नहीं खेल पाए। दूसरी तरफ फेडरर पूरी तरह नियंत्रित नजर आए।

नडाल की 2005 के बाद से क्ले कोर्ट पर यह 155 मैचों में मात्र पाँचवीं पराजय है। इस पराजय के साथ ही उनका क्ले कोर्ट पर लगातार 33 जीत का सफर भंग हो गया। इस जीत के साथ ही फेडरर का नडाल के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 7-13 हो गया।

इससे पहले फेडरर ने नडाल को क्ले कोर्ट पर हैम्बर्ग में दो वर्ष पहले हराया था। इस जीत के साथ ही फेडरर की फ्रेंच ओपन के लिए उम्मीदें बढ़ गई हैं। यह स्पर्धा अगले सप्ताह प्रारंभ होने जा रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi