Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारत के लिए 'सुपर सितंबर'

Advertiesment
हमें फॉलो करें राष्ट्रमंडल खेल सानिया मिर्जा सुशील कुमार
नई दिल्ली , सोमवार, 20 सितम्बर 2010 (18:23 IST)
राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों में जी-जान से जुटे भारत के लिए सितंबर का महीना अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के लिहाज से स्वर्णिम साबित हो रहा है जिससे तीन अक्टूबर से राजधानी में होने वाले इन खेलों के लिए भारत की पदक दावेदारी खासी मजबूत हो गई है।

भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने इसी महीने मॉस्को में 66 किलोग्राम वर्ग में विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया जबकि महिला मुक्केबाज एम. सी. मैरीकॉम ने ब्रिजटाउन में पाँचवीं बार महिला विश्व मुक्केबाजी खिताब जीत लिया।

इसी महीने के शुरू में जयंत तालुकदार, तरणदीप रॉय और राहुल बनर्जी की तीरंदाजी टीम ने शंघाई में विश्वकप में जापान को पराजित कर पुरष रिकर्व टीम का स्वर्ण जीत लिया। तालुकदार ने एडिनबर्ग में विश्वकप तीरंदाजी में पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्द्धा का काँस्य पदक भी जीता।

भारत की डेविस कप टीम ने चेन्नई में विश्व ग्रुप प्लेआफ मुकाबले में ब्राजील को 3-2 से पराजित कर 16 देशों के प्रतिष्ठित एलीट विश्व ग्रुप में जगह बना ली। भार‍त की जीत में सोमदेव देववर्मन और रोहन बोपन्ना की अहम भूमिका रही। बोपन्ना इसी महीने अपने पाकिस्तानी जोड़ीदार ऐसाम उल हक कुरैशी के साथ यूएस ओपन के पुरुष युगल में उपविजेता रहे थे।

भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी खिताबी सूखा समाप्त करते हुए 17 महीनों के अंतराल के बाद चीन के ग्वांगझू में अंतरराष्ट्रीय महिला ओपन में युगल खिताब जीत लिया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi