Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेंट हिलेयर पहुँचा बेटन रिले का सफर

Advertiesment
हमें फॉलो करें नई दिल्ली
सेंट हिलेयर (जर्सी) , सोमवार, 23 नवंबर 2009 (01:11 IST)
दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 29 अक्टूबर को शुरू हुआ बेटन रिले का सफर आगे बढ़ता हुआ इंग्लैंड स्थित जर्सी के सेंट हिलेयर पहुँच गया है।

सेंट हिलेयर के लैंगफोर्ड पूल में भारी संख्या में लोगों ने बेटन का स्वागत किया और दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकानाएँ दी। जर्सी में हालाँकि बारिश और तेज हवाएँ चल रही थी लेकिन खराब मौसम का लोगों के उत्साह पर कोई असर नहीं पड़ा।

जर्सी शूटिंग एसोसिएशन के सदस्यों की मौजूदगी में राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी क्लिफ मेलैट ने किंग जार्ज द्वितीय की प्रतिमा के सामने बेटन को ग्रहण कर इसका सफर आगे बढ़ाया। क्लिफ 1974 से राष्ट्रमंडल खेलों में खिलाड़ी या खेल अधिकारी के तौर पर जर्सी का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं।

यहाँ बेटन की शुरूआत कोबियन लाइट हाउस से शुरू हुई। जहाँ से इसे जर्सी बाउल सेंटर तक ले जाया गया। हालाँकि बेटन को पहले लोग पैदल लेकर चल रहे थे लेकिन दो किलोमीटर के बाद मौसम खराब हो जाने के कारण बेटन को कार से आगे ले जाया गया।

जर्सी के एक बड़े खेल स्थान लान बाल सेंटर में बेटन के आगमन पर लोगों ने खुशी जताई। टाउन हाल की तरफ जाने से पहले बेटन ने वहाँ के कई स्कूलों को भी अपने सफर में शामिल किया।

इसके बाद बेटन को बेलिफ मंडल की तरफ से रवाना किया गया, जहाँ पर बेलिफ के माइकल बर्ट ने राष्ट्रमंडल खेल टारगेट शूटिंग एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बेटन का स्वागत किया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi