Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

28 जनवरी से शुक्र मकर राशि में, राशियों पर प्रभाव

मकर राशि में शुक्र, 12 राशियों पर प्रभाव

हमें फॉलो करें 28 जनवरी से शुक्र मकर राशि में, राशियों पर प्रभाव
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

FILE

28 जनवरी को शुक्र अपनी राशि परिवर्तन कर धनु राशि से मकर राशि में भ्रमण करेगा। शुक्र का मकर राशि में भ्रमण करने पर 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा, जानिए :-

शुक्र का मकर राशि पर परिभ्रमण

मेष- कष्टप्रद जीवन एवं तनाव देता है, लेकिन दोस्तों के सहयोग से अपने कार्य करवाता है।

वृषभ- मानहानि एवं शारीरिक सुख प्रदान करेगा और भौतिक सुख की पूर्णता करेगा। इसी के साथ गृहस्थ सुख देगा।

मिथुन- शारीरिक सुख प्रदान करेगा एवं धन लाभ देता है। इसी के साथ जातक को जमीन-जायदाद की प्राप्ति देगा।

कर्क- किसी से गलत संबंध हो सकते है। पत्नी को बीमारी हो सकती है एवं आपके नीच प्रवृति के लोगों से संबंध हो सकते है। स्त्री द्वारा धन हानि तथा गृहस्थी में तनाव दे सकता है।

webdunia
FILE
सिंह- मानहानि हो सकती है। खर्च में बढ़ोतरी देगा एवं राज्य से, नौकरी से खतरा बनेगा।

कन्या- विवाहित दम्पति को बच्चे का सुख देगा। शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। बड़े अधिकारियो से सम्मान एवं समाज में मान सम्मान दिलाएगा।

तुला- प्रभाव एवं प्रभुत्व को बढे़गा। जातक को धन की प्राप्ति देगा, अच्छे व्यक्ति से मित्रता होगी, अविवाहित का विवाह होगा एवं काम के क्षेत्र में धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक- पद की प्राप्ति तथा प्रभुत्व बढे़गा एवं जातक को धन की प्राप्ति होगी।

धनु- धन की प्राप्ति होगी, परिवार की बढ़ोतरी, बच्चे का जन्म एवं अविवाहित का विवाह तथा शुभ काम होगा।

मकर- वैवाहिक जीवन का आनंद देगा। विद्या में पूर्णता एवं बच्चे का जन्म, नए पद की प्राप्ति होगी।

कुंभ- सामान्य फल देगा, जीवन की सफलता के लिए अच्छे कार्य होंगे। बेरोजगार को रोजगार मिलेगा।

मीन- पूर्ण भौतिक सुख देगा। विपरीत लिंग से संबंध हो सकता है। मानसिक सुख एवं आर्थिक संपन्नता देता है।

सुझाव एवं उपाय- शुक्रवार को सूर्य उदय के समय दान करना चाहिए एवं एक आंख वाले व्यक्ति या कुमारिका अर्थात (कुआंरी कन्या) संगीतकार, कलाकार अथवा घोड़े की सेवा करना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi