Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

Advertiesment
Nautapa and El Nino
इस साल (2026 में) नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब से इन 9 सबसे गर्म दिनों की शुरुआत होती है। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का प्रकोप रहता है। इस बार एल नीनो का प्रभाव भी रहेगा।
वैज्ञानिक और पौराणिक दोनों ही मान्यताओं के अनुसार, नौतपा के इन 9 दिनों में जितनी अच्छी और कड़कती धूप पड़ती है, उस साल मानसून उतना ही शानदार रहता है और झमाझम बारिश होती है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार एल नीनो (El Nino) का असर रहेगा। प्रशांत महासागर के पानी का तापमान उम्मीद से कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, मई से जुलाई 2026 के बीच साधारण 'एल नीनो' की स्थिति पूरी तरह सक्रिय हो जाएगी। इसकी संभावना 82% से लेकर 98% तक जताई गई है। इसके असर से दुनिया के कई हिस्सों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, सूखा और जंगलों में आग (Wildfires) की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

कुछ जरूरी बातें जिनका ध्यान रखें:

  • दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बिना वजह तेज धूप में बाहर निकलने से बचें।
  • खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी, आम पन्ना, नींबू पानी या बेल का शरबत पीते रहें।
  • धार्मिक दृष्टिकोण से इन 9 दिनों में राहगीरों को पानी पिलाना, प्याऊ लगवाना और पक्षियों के लिए छत पर पानी रखना बेहद पुण्यदायी माना जाता है।
ALSO READ: Weather Update : देश में भीषण गर्मी का कहर, बांदा से नौगांव तक पारा 47 पार, कब शुरू होगा नौतपा?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Ganga Dussehra 2026: स्वर्ग से कैसे धरती पर आईं पतित पावनी मां गंगा? भगीरथ के इस कठोर तप की कहानी झकझोर देगी!