Hanuman Chalisa

Utpanna Ekadashi: उत्पन्ना एकादशी व्रत के 5 चमत्कारी उपाय, मिलेगा धन, सुख और समृद्धि

WD Feature Desk
गुरुवार, 13 नवंबर 2025 (16:30 IST)
Ekadashi Remedies 2025: मार्गशीर्ष मास की उत्पन्ना एकादशी को सभी एकादशियों की जननी माना जाता है। अत: अगहन एकादशी पर इस दिन किए गए उपाय अत्यंत चमत्कारी फल देते हैं। इसे विशेष रूप से विष्णु भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति के रूप में रखा जाता है। इस दिन विशेष पूजा, व्रत और उपायों से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि, और समस्त मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। यहां उत्पन्ना एकादशी के कुछ चमत्कारी और अचूक उपाय दिए गए हैं:ALSO READ: Utpanna Ekadashi Katha Kahani: उत्पन्ना एकादशी व्रत की संपूर्ण पौराणिक कथा कहानी
 
उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। पढ़ें धन, सुख और समृद्धि के लिए चमत्कारी उपाय...
 
1. आर्थिक तंगी से मुक्ति देगा, तुलसी मंजरी का विशेष उपाय: 
 
उत्पन्ना एकादशी के दिन तुलसी के पौधे का विशेष पूजन किया जाता है।
एकादशी के दिन तुलसी की मंजरी (तुलसी का बीज वाला हिस्सा) को तोड़कर रखें।
इन मंजरियों को एक पीले कपड़े में बाँधकर एक छोटी पोटली बना लें।
इस पोटली को अपनी तिजोरी, पर्स या धन रखने के स्थान पर रखें।
मान्यता है कि इससे धन का आगमन बना रहता है और आर्थिक रुकावटें दूर होती हैं।
आप तुलसी की मंजरी की पोटली बनाकर मुख्य द्वार पर भी लटका सकते हैं। यह नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश को रोकता है।
 
2. दरिद्रता दूर करने के लिए दीपदान: 
 
उत्पन्ना एकादशी के दिन सुबह और शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक हल्दी या केसर डालकर जलाएं।
दीपक जलाते समय लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।
भगवान विष्णु को पूजा में 11 तुलसी के पत्तों का भोग अर्पित करें।
माना जाता है कि यह उपाय दरिद्रता को दूर करता है और घर में धन की वृद्धि करता है।
 
3. गृह क्लेश और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति:
 
अगर घर में लंबे समय से लड़ाई-झगड़े या क्लेश चल रहा हो, तो उत्पन्ना एकादशी के दिन घर के पूजा स्थान पर दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना करें।
इस शंख की नियमित पूजा करें। इससे घर से गृह क्लेश दूर होकर नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है।ALSO READ: Margashirsha Month 2025: आध्यात्मिक उन्नति चाहते हैं तो मार्गशीर्ष माह में करें ये 6 उपाय
 
4. धन लाभ हेतु केसर और दूध से अभिषेक: 
 
उत्पन्ना एकादशी के शुभ दिन पर भगवान विष्णु का अभिषेक केसर मिले हुए गाय के दूध से करें।
अभिषेक करते समय 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें।
इससे श्री हरि नारायण अत्यंत प्रसन्न होते हैं और आपकी आर्थिक दिक्कतें दूर होती हैं।
 
5. कर्ज से मुक्ति और सुख-शांति के लिए:
 
अगर आप कर्ज तले दबे हैं या पैसे की तंगी से परेशान हैं, तो एकादशी के दिन 1008 बार 'ॐ विष्णवे नमः' मंत्र का जाप करें।
इसके अतिरिक्त, पीपल के वृक्ष के नीचे बैठकर भगवान विष्णु का ध्यान करें और श्रीमद्भगवद्गीता के 12वें अध्याय/ भक्ति योग का पाठ करें। यह उपाय पापों की निवृत्ति करता है और सुख-शांति लाता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानिए महत्व

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Margashirsha month: धर्म कर्म के हिसाब से मार्गशीर्ष महीने का महत्व और मोक्ष मार्ग के उपाय

Nag Diwali 2025: नाग दिवाली क्या है, क्यों मनाई जाती है?

Baba vanga predictions: क्या है बाबा वेंगा की 'कैश तंगी' वाली भविष्यवाणी, क्या क्रेश होने वाली है अर्थव्यवस्था

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी पर शीघ्र शादी और उत्तम वैवाहिक जीवन के लिए 8 अचूक उपाय

मासिक धर्म के चौथे दिन पूजा करना उचित है या नहीं?

सभी देखें

नवीनतम

Utpanna Ekadashi: उत्पन्ना एकादशी व्रत के 5 चमत्कारी उपाय, मिलेगा धन, सुख और समृद्धि

Vrishchika Sankranti 2025: 15 या 16 नवंबर, कब है सूर्य वृश्चिक संक्रांति, जानें महत्व और पूजन विधि

Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानिए महत्व

Margashirsha Month 2025: आध्यात्मिक उन्नति चाहते हैं तो मार्गशीर्ष माह में करें ये 6 उपाय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 नवंबर, 2025)

अगला लेख