Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शनि का रेवती नक्षत्र में प्रवेश, किन राशियों को होगा फायदा और किन्हें नुकसान

Advertiesment
The image depicts Lord Shani, the Moon, and the planet Saturn, with a lamp placed below, and the caption reads: 'Shani's Entry into the Revati Nakshatra'.
शनि ग्रह 17 मई 2026 रविवार को दोपहर 03:49 बजे उत्तर भाद्रपद नक्षत्र से निकलकर रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इसे आध्यात्मिक जागृति और कर्मों के हिसाब का समय माना जा रहा है। शनि की बड़ी चाल से कुछ राशियों को फायदा और कुछ को नुकसान होगा। ज्योतिष में रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध हैं और राशि मीन है। शनि और बुध के बीच मित्रता का भाव होने के कारण शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलेगा, तो कुछ के लिए चुनौतियां खड़ी करेगा।
 

इन राशियों की चमकेगी किस्मत (फायदा)

1. वृषभ राशि (Taurus)

शनि का यह गोचर आपके लिए 'गोल्डन पीरियड' साबित हो सकता है। 11वें भाव में गोचर होगा। 
फायदा: अटके हुए धन की प्राप्ति होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे।
करियर: व्यापारियों को बड़ा मुनाफा होगा और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं।
 

2. मिथुन राशि (Gemini)

बुध की राशि होने के कारण शनि आप पर मेहरबान रहेंगे।
फायदा: 10वें भाव में गोचर कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, तो वह इस दौरान पूरा हो सकता है। घर को लेकर भी यह गोचर अच्छा है। 
सफलता: लंबी दूरी की यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी। घर परिवर्तन के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में उन्नति होगी।
 

3. कन्या राशि (Virgo)

शनि का गोचर सातवें घर से होगा। यह गोचर वैसे तो अच्‍छा है लेकिन रिश्तों में कड़वाहट ला सकता है।
फायदा: व्यापार में फायदा होगा और नौकरी में सकारात्मक परिवर्तन होगा।
सफलता: अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और विवादों से दूर रहेंगे तो नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। 
 

4. तुला राशि (Libra)

शनि तुला राशि में उच्च के होते हैं, इसलिए रेवती नक्षत्र में उनका प्रवेश आपके लिए शुभ है।
फायदा: कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी।
करियर: जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सुखद परिणाम मिलेंगे।
 

इन राशियों को रहने की जरूरत है सावधान (नुकसान/चुनौती)

1. मेष राशि (Aries)

शनि का यह गोचर आपके खर्चों में बेतहाशा वृद्धि कर सकता है। 
नुकसान: कार्य में बदलाव हो सकता है। साढ़ेसाती का नकारात्मक प्रभाव सक्रिय होगा। कार्यक्षेत्र में सावधानी से कार्य करें। 
सावधानी: निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें, वर्ना पैसा डूब सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है।
 

2. सिंह राशि (Leo)

शनि का यह गोचर आपके खर्चों में बेतहाशा वृद्धि कर सकता है और यह नौकरी में परिवर्तन के योग भी बना रहा है। 
नुकसान: कार्य में बदलाव हो सकता है। यदि कारोबारी हैं तो सोच समझकर कार्य करें। 
सावधानी: आपको अपने कार्य क्षेत्र और रिश्तों को लेकर जिम्मेदार रहने की जरूरत है। 
 

3. कर्क राशि (Cancer) 

शनि का यह नक्षत्र मानसिक तनाव बढ़ा सकता है या सिरदर्द को लेकर आप परेशान रह सकते हैं।
नुकसान: जातकों को स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि काम में रुकावटें आ सकती।
सावधानी: जातक अपनी वाणी पर संयम रखकर कार्य में लापरवाही न बरतें। फिर से काम करने की जरूरत है।
 

4. कुंभ राशि (Aquarius)

शनि के रेवती में जाने से कार्यक्षेत्र में नकारात्मक प्रभाव रहेगा। पैसे का नुकसान नहीं होगा लेकिन परिवार में मनमुटाव हो सकता है।
नुकसान: नौकरी या व्यापार में बदलाव हो सकता है। बेहतर होगा संयम से काम में।
सावधानी: अपने व्यपार और रिश्तों को लेकर सतर्कता से काम लें। 
 

5. मीन राशि (Pisces)

चूंकि रेवती नक्षत्र मीन राशि में ही आता है और आप पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है, इसलिए प्रभाव गहरा होगा।
नुकसान: मानसिक तनाव और अज्ञात भय बना रहेगा। बनते हुए कामों में आखिरी समय पर रुकावट आ सकती है।
सावधानी: धैर्य न खोएं और कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला जल्दबाजी में न लें। 
 
उपाय: शनि के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार के दिन छाया पात्र दान करें, पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weekly Horoscope May 2026: साप्ताहिक राशिफल (04 से 10 मई): जानें इस हफ्ते आपकी राशि क्या संकेत दे रही है?