Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शुक्र तारे का नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों पर होगा सकारात्मक असर

Advertiesment
Imago ostendens effectum mutationis constellationis stellae Veneris in quinque signis zodiacalibus
Venus Transit: Venus Transit: शुक्र तारा का नक्षत्र परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। 8 जून को शुक्र ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे और 11 जून को वे पुष्‍य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह परिवर्तन करियर, व्यापार, प्रेम संबंध, वैवाहिक जीवन, आर्थिक स्थिति तथा सामाजिक प्रतिष्ठा में शुभ अवसर प्रदान कर सकता है। शुक्र ग्रह का यह नक्षत्र परिवर्तन जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आकर्षण शक्ति, धन लाभ, प्रेम संबंधों में मधुरता तथा भौतिक सुखों में वृद्धि का संकेत देता है। आइए जानते हैं उन 5 भाग्यशाली राशियों के बारे में जिन्हें इस गोचर से जबरदस्त लाभ होने वाला है:
 

1. वृषभ राशि (Taurus)

चूंकि शुक्र देव आपकी ही राशि के राजा (स्वामी) हैं, इसलिए इस गोचर का सबसे तगड़ा और पॉजिटिव असर आप पर ही दिखने वाला है। आपकी पर्सनालिटी में एक गजब का आकर्षण पैदा होगा, जिससे लोग आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे और समाज में आपकी साख बढ़ेगी। बिजनेस करने वालों के हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है, जिससे मोटा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि आपकी सेहत में गजब का सुधार होगा और आप खुद को एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे।
 

2. कर्क (Cancer)  

इस बार शुक्र का आगमन पुष्य नक्षत्र में हो रहा है, जिसके स्वामी शनि देव हैं। यह अद्भुत संयोग कर्क राशि वालों के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में नया पद, बड़ी जिम्मेदारी और जबरदस्त सम्मान मिलने वाला है। सिर्फ करियर ही नहीं, आपकी लव-लाइफ और वैवाहिक जीवन में भी खुशियों के रंग घुलेंगे; जीवनसाथी के साथ रिश्ता पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और रोमांटिक हो जाएगा।
 

3. कन्या (Virgo) 

आर्थिक मामले में कन्या राशि वालों के तो जैसे वारे-न्यारे होने वाले हैं। शुक्र देव की कृपा से आपके पास अचानक कहीं से धन खिंचा चला आएगा। अगर आप कला, मीडिया, राइटिंग, ग्लैमर या फैशन की दुनिया से जुड़े हैं, तो समझ लीजिए कि आपके हाथ कोई बहुत बड़ा प्रोजेक्ट लगने वाला है। कमाई के एक से बढ़कर एक नए जरिए सामने आएंगे, जिससे आपकी आर्थिक तंगी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।
 

4. वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय सुख-सुविधाओं और ऐश-ओ-आराम को बढ़ाने वाला साबित होगा। घर में किसी मांगलिक या शुभ कार्य की रूपरेखा बन सकती है जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। जो लोग लंबे समय से एक अच्छी नौकरी की तलाश में थे या मनचाही जगह ट्रांसफर की उम्मीद लगाए बैठे थे, उनकी यह मुराद अब पूरी होने वाली है। निवेश (इन्वेस्टमेंट) के मामले में भी यह समय आपको बड़ा फायदा देकर जाएगा।
 

5. मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह राशि परिवर्तन जेब को भारी और दिमाग को हल्का करने आ रहा है। अचानक होने वाले धन लाभ से आपका बैंक बैलेंस तेजी से बढ़ेगा। अगर आप पिछले काफी समय से कर्ज के बोझ तले दबे थे, तो अब उससे छुटकारा पाने का कोई न कोई बेहतरीन रास्ता साफ नजर आने लगेगा। पिछले कई दिनों से दिमाग में चल रही उथल-पुथल शांत होगी और आप मानसिक रूप से बेहद रिलैक्स महसूस करेंगे।
 
विशेष टिप: शुक्र देव की कृपा को और अधिक बढ़ाने के लिए शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनें, छोटी कन्याओं को खीर खिलाएं या मिश्री का दान करें। इससे शुक्र जनित शुभ फलों में और वृद्धि होगी।
 
अस्वीकरण (Disclaimer): चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Vastu Tips for Plantation: सही दिशा में लगाया गया पौधा बदल सकता है आपकी किस्मत