Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

11 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय

हमें फॉलो करें 11 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय
webdunia

ज्योतिषाचार्य पं. विजयानन्द त्रिवेदी

* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। स्थायी संपत्ति से संबंधित अच्छे योग बनते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। नई जमीन या मकान खरीदने के योग बनते हैं। संतान की उन्नति का समय है। संतान को शिक्षा एवं व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। कोई गुप्त शत्रु आपके मित्र के रूप में समीप में रहेगा, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन सामान्य रहेगा। धन संबंधी चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिससे चिंता कम होगी। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। धैर्य धारण करें एवं परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। किसी बात को लेकर छोटे भाइयों से मतभेद हो सकता है। वाहन आदि सावधानी से चलाएं, वरना दुर्घटना हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अनावश्यक खर्च होने से धन की चिंता बनी रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन में उत्साह बना रहेगा। शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी एवं भरपूर आत्मविश्वास रहेगा। आज के दिन दिमाग अधिक सक्रिय रहेगा। वर्तमान समय में पुत्री आपके लिए बहुत भाग्यशाली है। पुत्री के भाग्य से आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मामा पक्ष से भी वर्तमान में पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र एवं व्यवसाय में सफलतापूर्वक वृद्धि होने के योग हैं। आय के साधन मजबूत होंगे।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव एवं स्थिरता बनी रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वर्तमान में संतान के लिए भाग्यवर्धक समय है। गुप्त शत्रुओं द्वारा आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास किया जा सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें एवं सभी लोगों का अपने प्रति व्यवहार का गहराई से चिंतन करें। कार्यक्षेत्र में अस्थिरता बनी रहेगी। धन संबंधी नुकसान होने से तनाव बना रहेगा। कानूनी मामलों में उलझन बढ़ सकती है।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। आज आप में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आज आपके पराक्रम से शत्रुओं का हौसला पस्त हो जाएगा। माता का सम्मान करें। माता के आशीर्वाद से आपको सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें, आपको सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय क्षेत्र में महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है। कार्यक्षेत्र व व्यवसाय में महत्वपूर्ण फैसले लेने से धनलाभ में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन सामान्य है। मन अस्थिर रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में तनाव व चिंता अधिक न करें, आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है। संतान से विचार-विमर्श करें एवं उनकी समस्याओं को समझें। संतान से विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। किसी गलती के कारण आपको भी फटकार सुनना पड़ सकती है। अनावश्यक कार्य में धन अधिक खर्च हो सकता है जिसके कारण मन में चिड़चिड़ापन रहेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन शांत रहेगा। दिमाग सक्रिय रहेगा। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम बनेंगे एवं धन की स्थिति और मजबूत होगी। रुका हुआ धन पुनः मिलने के योग हैं। स्थायी संपत्ति में भी अच्छे योग बनते हैं। कानून संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में भी सफलता मिलेगी। 
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ नहीं है। वाहन आदि सावधानी से चलाएं, नहीं तो दुर्घटना होने के दुर्योग बनते हैं। ससुराल में किसी बात से मनमुटाव हो सकता है। दिया हुआ उधार वापस मिलने में कठिनाई होगी। परिवार में गलतफहमी होने के कारण विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें। जीवनसाथी से विवाद को टालने की कोशिश करें अन्यथा अधिक बात बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में पहले की कोई समस्या उभरकर सामने आ सकती है। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ घृणि सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई योजना से लाभ मिलेगा। धन की स्थिति और मजबूत होगी। वर्तमान की कठिन परिस्थितियों से अपनी समझ-बूझ से आप आसानी से उबर पाएंगे। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। कानून संबंधी कार्यों में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। धन से संबंधित नई योजनाएं बनेंगी। माता का आशीर्वाद पूर्ण प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के भी अच्छे योग बनते हैं।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। परिस्थितियों के अनुसार कार्य को करने में अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से विवाद बढ़ सकता है। विवाद को अधिक न बढ़ने दें। आपका नुकसान हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। बड़े भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि किसी गुप्त शत्रु द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आपको नुकसान हो सकता है। मन में क्रोध अधिक आएगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें एवं दिमाग को शांत रखें। इससे सही निर्णय कर पाएंगे।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन भाग्य की दृष्टि से अतिउत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। महत्वाकांक्षी विचार मन में उत्पन्न होंगे। कार्यक्षेत्र के लिए नई-नई योजनाएं बनेंगी। धन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। कानून संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार की ओर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के होने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। धन की आय के नए साधन बनेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ नहीं है। वाहन सावधानी से चलाएं, वरना दुर्घटना हो सकती है। ईश्वर आराधना में मन लगेगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। जीवनसाथी की सलाह को मानें, सफलता प्राप्त होगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। माता का सम्मान करें एवं उनसे विवाद न करें। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यवसाय संबंधी यात्रा के योग बनते हैं। यात्रा करते समय सावधानी रखें। आज के दिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

11 जुलाई 2019 : आपका जन्मदिन