Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bharat Taxi launch

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026 (16:26 IST)
भारत के ट्रांसपोर्ट सेक्टर में आज एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह आज 'भारत टैक्सी' (Bharat Taxi) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेंगे। यह देश का पहला ऐसा प्लेटफॉर्म है जो सहकारिता (Cooperative) मॉडल पर आधारित है। पिछले दो महीनों से चल रहे सफल पायलट प्रोजेक्ट के बाद आज इसे देशभर के लिए खोल दिया जाएगा।
 

उबर और ओला को मिलेगी कड़ी टक्कर

'भारत टैक्सी' का सीधा मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद दिग्गज कंपनियों जैसे उबर (Uber), ओला (Ola) और रैपिडो (Rapido) से होगा। सरकार की योजना अगले 2 वर्षों के भीतर इस सेवा को देश के हर राज्य और शहर तक पहुंचाने की है।
 

क्या है 'भारत टैक्सी'?

इसकी स्थापना 6 जून 2025 को 'मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटीज एक्ट, 2002' के तहत की गई थी। 1 जनवरी 2026 से इसे दिल्ली समेत कुछ चुनिंदा स्थानों पर शुरू किया गया था। इसे देश की 8 शीर्ष सहकारी संस्थाओं का समर्थन प्राप्त है। दिसंबर 2025 से अब तक 3 लाख से ज्यादा ड्राइवर इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं और 1 लाख से अधिक यूजर्स ऐप डाउनलोड कर चुके हैं।
webdunia

ड्राइवरों के लिए खास सुविधाएं

सरकार का दावा है कि भारत टैक्सी दुनिया का पहला और सबसे बड़ा ड्राइवर-मालक (Driver-owned) प्लेटफॉर्म है। क्या हैं इसकी खूबियां- ड्राइवरों को (जिन्हें 'सारथी' कहा गया है) स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा और रिटायरमेंट सेविंग्स जैसी सुविधाएं मिलेंगी। ड्राइवर बिना किसी पाबंदी के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी काम कर सकेंगे। अब तक दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में 10,000 से ज्यादा राइड्स पूरी हो चुकी हैं, जिससे ड्राइवरों को ₹10 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।
 

आज सम्मानित होंगे 'टॉप सारथी'

आज आयोजित होने वाले भव्य लॉन्च कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 6 ड्राइवरों को अमित शाह सम्मानित करेंगे। 'सारथी ही मालिक' के सिद्धांत को बढ़ावा देते हुए इन ड्राइवरों को ₹5 लाख का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और ₹5 लाख का फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस दिया जाएगा। सेवा को और बेहतर बनाने के लिए 9 एमओयू (MoUs) पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में देशभर से लगभग 1,200 ड्राइवरों के शामिल होने की उम्मीद है, जो इस नए सहकारी मॉडल के प्रति बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तराखंड में विकास योजनाओं के लिए पुष्कर सिंह धामी ने खोला खजाना