Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

परिसर सुरक्षा पर अब तक अरबों खर्च

हमें फॉलो करें परिसर सुरक्षा पर अब तक अरबों खर्च
अयोध्या , सोमवार, 20 सितम्बर 2010 (14:56 IST)
अयोध्या में स्थित विवादित श्रीराम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद के परिसर में लगी सुरक्षा पर अब तक अरबों रुपए खर्च किए जा चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक परिसर की डबल पाइप बैरीकेटिंग और तार लगाने पर ही करीब चार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। निगरानी टावरों पर तीस लाख रुपए खर्च कर परिसर में सुरक्षा सम्बंधी अन्य निर्माण कराए गए हैं जिसमें प्रमुख रूप से सुरक्षाकर्मियों के लिए बनाए गए बैरक (आवास) शामिल हैं।

परिसर में बिजली की आपूर्ति स्थाई बनाए रखने के लिए करीब बीस लाख रुपए की लागत से खरीदे गए पाँच जनरेटरों की मौजूदगी के बावजूद करीब तीन लाख रुपए प्रतिमाह बिजली के बिल पर खर्च किया जाता है।

सूत्रों ने बताया कि परिसर की सफाई आदि पर ही 1992 से अब तक एक करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi