अमेरिका में भारतीय महिला को 'गुलाम' बनाकर रखा

Webdunia
शुक्रवार, 8 मार्च 2013 (16:10 IST)
BBC
अमेरिका में एनी जॉर्ज नाम की एक अमीर महिला को भारतीय मूल की नौकरानी के उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक इस महिला ने भारत के केरल शहर की रहने वाली वलसम्मा मथाई को तनख्वाह देने में धांधली की और उन्हें अपने महलनुमा घर में कैदी की तरह रखा। माना जा रहा है कि मथाई वहां अवैध रूप से रह रही थीं।

अदालत में पेश दस्तावेजों के मुताबिक एनी जॉर्ज (39) और उनके पति ने वलसम्मा मथाई को अल्बानी स्थित अपने घर में छह सालों तक दयनीय स्थिति में रखा।

मथाई को उनकी पति की कैंसर से हुई मौत के बाद अवैध वीजा के जरिए अमेरिका लाया गया। उनके परिवार में दो बेटे और उनकी बीमार मां हैं।

ये मामला तब सामने आया जब भारत में मौजूद मथाई के बेटे ने साल 2011 में राष्ट्रीय मानव तस्करी निरोधी केंद्र से संपर्क किया।

'17 घंटे तक काम लिया जाता था'
एनी जॉर्ज का कहना है उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह महिला न्यूयॉर्क में अवैध रूप से रह रही थी और उन्होंने उसके साथ कोई बदसलूकी नहीं की।

एनी जॉर्ज पर एक अवैध प्रवासी को आर्थिक फायदे के लिए अपने साथ रखने का मामला चलाया जा रहा है जिसके तहत उन्हें दस साल तक कैद और 2,50,000 डॉलर के जुर्माने की सजा हो सकती है।

मथाई ने स्थानीय अधिकारियों को बताया है कि उन्हें एक कोठरी में सुलाया जाता था। उनसे प्रतिदिन 17 घंटे तक काम लिया जाता था और उन्होंने लगातार कई दिनों कर बिना किसी छुट्टी के काम किया। उन्हें किसी भी वक्त उस घर को छोड़कर जाने की इजाज़त नहीं थी।

अनुमान लगाया गया है कि मथाई को इतने सालों के काम के बदले सिर्फ 29,000 डॉलर मिले, जबकि उन्हें कमसे कम 2,06,000 डॉलर मिलने चाहिए थे।

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

iPhone 16 को कड़ी टक्कर देगा Vivo का सस्ता फोन, 6500mAh की दमदार बैटरी धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 : सैमसंग का धांसू फ्लिप स्मार्टफोन, कीमत सुनेंगे तो हो जाएंगे हैरान

OnePlus Nord 5 : 20 घंटे चलने वाली बैटरी, 50 MP कैमरा, वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च

Nothing Phone 3 की क्या है कीमत, जानिए इसके 10 दमदार फीचर्स

Nothing Phone 3 कल होगा लॉन्च, स्मार्टफोन में मिलेंगे ये खास फीचर्स, इतनी हो सकती है कीमत