कभी देखा है ऐसा जीव

Webdunia
शुक्रवार, 15 मार्च 2013 (16:30 IST)
BBC
कनाडा में वैज्ञानिकों ने पुरुषों के गुप्तांग की तरह दिखने वाले एक जीव की खोज की है। इससे पहले इस अजीबोगरीब जीव के बारे में कोई जानकारी उप्ल्ब्ध नहीं थी। अब इसका नाम ‘स्पार्टोब्रैन्कस टेनुइस’ रखा गया है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक ये ‘अकोर्न’ कीड़े के वंशज हैं। ‘नेचर’ पत्रिका में छपे इस शोध में प्राचीन काल के इस जानवर की पूरी जानकारी दी गई है।

एक शोधकर्ता, युनिवर्सिटी ऑफ मोन्ट्रियल के डॉक्टर क्रिस्टोफर कैमरन ने बताया, 'केंचुए के आकार का ये जीव केंचुए से कुछ अलग है, इसके शरीर के तीन अलग-अलग हिस्से देखे जा सकते हैं।'

पिछले दशकों में इसके अवशेष कनाडा के योहो नेशनल पार्क में पाए जाते रहे हैं।

केंचुए जैसा जीव : डॉक्टर कैमरन के मुताबिक इस जीव का एक सर, ‘कॉलर’ जैसा अगला हिस्सा और एक पूंछ होती है। माना जा रहा है कि शरीर का आगे का ‘बल्ब’ जैसा हिस्सा इन जीवों को समुद्रतट पर किनारे लगाने में मदद करता होगा।

वैज्ञानिकों के मुताबिक इस जीव की खोज समुद्री जीवों के विकास के बारे में बहुत अहम् जानकारी देती है। शोधकर्ता बताते हैं कि ‘स्पार्टोब्रैन्कस टेनुइस’ ट्यूबनुमा खोलों में रहना पसंद करते थे. ये पानी के अंदर मिट्टी और रेत में रहते थे।

शोधकर्ताओं का मानना है कि इनमें से कई ने खुद को इन ट्यूब्स में कैद कर लिया और इसी तरीके से उनके जीवाश्म मिल पाए।

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

iPhone 16 को कड़ी टक्कर देगा Vivo का सस्ता फोन, 6500mAh की दमदार बैटरी धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 : सैमसंग का धांसू फ्लिप स्मार्टफोन, कीमत सुनेंगे तो हो जाएंगे हैरान

OnePlus Nord 5 : 20 घंटे चलने वाली बैटरी, 50 MP कैमरा, वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च

Nothing Phone 3 की क्या है कीमत, जानिए इसके 10 दमदार फीचर्स

Nothing Phone 3 कल होगा लॉन्च, स्मार्टफोन में मिलेंगे ये खास फीचर्स, इतनी हो सकती है कीमत