Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नीलाम होगा दुनिया का सबसे बड़ा अंडा

Advertiesment
हमें फॉलो करें अंडा
, शुक्रवार, 29 मार्च 2013 (15:34 IST)
BBC
लंदन में क्रिस्टी के नीलामीघर में दुनिया के सबसे अंडे की नीलामी की जा रही है। माना जा रहा है कि 13वीं या 14वीं शताब्दी में मैडागास्कर में विशालकाय पक्षी यानि एलिफेंट बर्ड ने ये अंडा दिया था।

19वीं शताब्दी के अंत में या 20वीं शताब्दी की शुरुआत में पुरातत्वविदों ने इस विशालकाय अंडे को खोजा था। ये अंडा 30000 पाउंड में नीलाम होने की संभावना है।

विशालकाय पक्षी की ये प्रजाति 13वीं से 17वीं शताब्दी के बीच लुप्तप्राय हो गई थी। इसका वैज्ञानिक नाम एपियोर्निस मैक्सिमस है, लेकिन इसे एलिफेंट बर्ड के नाम से जाना जाता है।
webdunia
BBC

क्रिस्टी के विज्ञान मामलों के जानकार जेम्स हिस्लॉप ने कहा, 'ये अंडा किसी भी जन्तु द्वारा दिया गया अब तक का सबसे बड़ा अंडा है। ये डायनासोर के अंडों से भी बड़ा है। इससे एक बहुत बड़ा ऑमलेट बनाया जा सकता है।'

ये मुर्गी के सामान्य अंडों से 100 गुना बड़ा है। ये जीवाश्म अंडा इतना बड़ा है कि इसमें मुर्गी के 120 सामान्य अंडे समा सकते हैं।

हिस्लॉप ने कहा कि किसी अंडे का इतनी अच्छी स्थिति में मिलना दुर्लभ है।
webdunia
BBC

ये अंडा 24 अप्रैल को नीलामी के लिए रखा जाएगा और इसके 30000 पाउंड यानी करीब 25 लाख भारतीय रुपयों में बिकने की संभावना है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi