2016 में फुटबॉल विश्वकप और ओलंपिक खेलों की मेजबानी के चलते पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी और हिंसा रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाया है।
दिल्ली में चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में एक मिनीबस में एक विदेशी पर्यटक के साथ बलात्कार की घटना हुई है।
पुलिस का कहना है कि उसने दोनों संदिग्धों, बीस वर्षीय बस चालक जोनाथन फाउडकिस डी सूजा और 22 वर्षीय वालेस एप्रेडिको डी सूजा सिल्वा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सैर पर आया ये विदेशी जोड़ा शहर के कोपाकबाना इलाके में मिनीबस में सवार हुआ था। इस विदेशी जोड़े की पहचान और राष्ट्रीयता को गोपनीय रखा गया है।
ओलंपिक मेजबान : अधिकारियों के लिए रियो मे हिंसा रोकना पहली चुनौती है, क्योंकि रियो अगले साल यानी 2016 में फुटबॉल विश्व कप और ओलंपिक खेलों की मेजबानी कर रहा है।
पुलिस का ये भी कहना है कि दोनों संदिग्धों ने पहले सफर कर रहे अन्य यात्रियों को बस से उतार दिया और उसके बाद वो बस को रियो डी जेनेरो के बाहरी इलाके में ले गए।
मिनीबस ने रियो के गुनाबरा खाड़ी पर बने लंबे पुल को पार किया। इसके बाद विदेशी महिला का कई बार बलात्कार किया गया।
लूट-पाट : इस दौरान, विदेशी महिला के पुरुष मित्र को बुरी तरह से पीटा गया और उसके हाथ बांध दिए गए। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों ने विदेशी जोड़े के क्रेडिट कार्ड से सामान खरीदे और उन्हें एटीएम मशीनों से नगदी निकालने के लिए मजबूर किया।
घटना को अंजाम देने के बाद इस जोड़े को इटाबोराई के पास फेंक दिया गया। हमले के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने कथित अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में अब उस तीसरे आदमी की तलाश कर रही हैं। जिसे मोबाइल फोन से संपर्क किया गया था।
यूं तो ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो और देश के अन्य बड़े शहरों में बसों में लूटपाट की घटनाएं आम हैं, लेकिन स्थानीय मीडिया इस मामले में हिंसा और बलात्कार से सकते में है।
क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में
मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है
बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब
कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज