क्रिस्टी के विज्ञान मामलों के जानकार जेम्स हिस्लॉप ने कहा, 'ये अंडा किसी भी जन्तु द्वारा दिया गया अब तक का सबसे बड़ा अंडा है। ये डायनासोर के अंडों से भी बड़ा है। इससे एक बहुत बड़ा ऑमलेट बनाया जा सकता है।'
ये मुर्गी के सामान्य अंडों से 100 गुना बड़ा है। ये जीवाश्म अंडा इतना बड़ा है कि इसमें मुर्गी के 120 सामान्य अंडे समा सकते हैं।
हिस्लॉप ने कहा कि किसी अंडे का इतनी अच्छी स्थिति में मिलना दुर्लभ है।
ये अंडा 24 अप्रैल को नीलामी के लिए रखा जाएगा और इसके 30000 पाउंड यानी करीब 25 लाख भारतीय रुपयों में बिकने की संभावना है।