Festival Posters

नीतीश की हालत देख तेजस्वी का BJP से सवाल, भूंजा पार्टी ने प्रसाद में क्या मिलाया?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 5 अक्टूबर 2025 (11:22 IST)
Bihar Election 2025 News : बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले सियासी घमासान मचा हुआ है। एक और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने खजाने का मुंह लोगों के खोल दिया है तो दूसरी तरफ राजद और कांग्रेस का महागठबंधन भी नीतीश सरकार पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। राज्य के पूर्व मुख्‍यमंत्री तेजस्वी ने भाजपा से सवाल किया कि उनकी खास भूंजा पार्टी ने प्रसाद में क्या मिलाया?
 
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि एक प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस दयनीय स्थिति में देख आपको कैसा लग रहा है? क्या अजीब हरकते करते माननीय मुख्यमंत्री जी आपको मानसिक रूप से स्वस्थ दिखाई दे रहे है?
 
राजद नेता ने कहा कि क्या साजिशन इनकी ऐसी हालत बीजेपी के इशारे पर इनकी ख़ास भूंजा पार्टी ने प्रसाद या अन्य खाद्य पदार्थ खिलाने के बहाने की है? बिहार के बहुसंख्यक यह सच्चाई जानना चाहते है? तेजस्वी ने साथ में एक वीडियो भी जारी किया जिसमें नीतीश कुमार हाथ जोड़ते दिखाई दे रहे हैं।
<

एक प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस दयनीय स्थिति में देख आपको कैसा लग रहा है? क्या अजीब हरकते करते मा॰ मुख्यमंत्री जी आपको मानसिक रूप से स्वस्थ दिखाई दे रहे है?

क्या साजिशन इनकी ऐसी हालत बीजेपी के इशारे पर इनकी ख़ास भूंजा पार्टी ने प्रसाद या अन्य खाद्य पदार्थ खिलाने के बहाने की है?… pic.twitter.com/1JhRwi8DoR

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 5, 2025 >
उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी पूरी कर ली है। अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। आयोग जल्द ही चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। खबरों के अनुसार, राज्य में 1 या 2 चरणों में चुनाव हो सकते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ये भी किसी के बेटे, पिता और पति हैं.. राघव चड्ढा ने गिनाए डिलीवरी बॉय के दर्द

क्या इंडिगो भारत सरकार को ब्लैकमेल कर रहा है? जानिए पुतिन ने ऐसी स्थिति में क्या किया था?

डीपफेक पर लगेगी लगाम, लोकसभा में रेगुलेशन बिल पेश, जानिए क्‍या है खतरा और क्‍या होगा फायदा?

पश्चिम बंगाल के बेलडंगा में बाबरी मस्जिद को लेकर बवाल, सैकड़ों लोग ईंटें लेकर रवाना

वाह रे डोनाल्ड ट्रंप! खुद ही उठाकर पहन लिया फीफा शांति पुरस्कार

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में सम्राट चौधरी को अमित शाह ने बना दिया 'बड़ा आदमी', गृृहमंत्री बनाने का समझे गेमप्लान!

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

मुख्यमंत्री योगी के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लगे जय श्रीराम के नारे

नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की इनसाइड स्टोरी?

Nitish Kumar : नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में PM मोदी सहित ये हस्तियां होंगी शामिल, शपथ ग्रहण क्यों रहेगा खास