rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

mg hector facelift launched : 12 लाख से कम कीमत पर लॉन्च हुआ एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट का नया मॉडल

Advertiesment
हमें फॉलो करें mg hector facelift Price

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 (16:34 IST)
mg hector facelift launched : एमजी हेक्टर का फेसलिफ्टेड वर्जन लॉन्च हो गया है। अपडेटेड हेक्टर की कीमत 11.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। नए मॉडल में डिजाइन और केबिन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जबकि पावरट्रेन और गियरबॉक्स विकल्प पहले जैसे ही रखे गए हैं।
 
एक्सटीरियर की बात करें तो नई MG Hector के फ्रंट में नया क्रोम ग्रिल दिया गया है। इसमें बोल्ड हेक्सागोनल पैटर्न देखने को मिलता है। इसके साथ ही आगे और पीछे के बंपर को भी नया डिजाइन दिया गया है, जिससे SUV का स्टांस पहले से ज्यादा चौड़ा और दमदार नजर आता है। कंपनी ने नए अलॉय व्हील्स भी जोड़े हैं, जो इसके मस्कुलर लुक को और निखारते हैं। इसके अलावा दो नए एक्सटीरियर कलर- सेलाडॉन ब्लू और पर्ल व्हाइट- भी पेश किए गए हैं।
 
केबिन में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। पांच-सीटर वेरिएंट में अब ड्यूल-टोन आइस ग्रे इंटीरियर थीम दी गई है, जबकि 6 और सात-सीटर वेरिएंट्स में टू-टोन अर्बन टैन लेआउट मिलता है। इंटीरियर को हाइड्रा ग्लॉस फिनिश एक्सेंट्स के साथ अपग्रेड किया गया है, जिसमें हाइड्रोफोबिक ब्लैक-ब्लू इंसर्ट्स शामिल हैं। नई हेक्टर में अब वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, छह-तरफा पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट, फैब्रिक सीट इंसर्ट्स और डैशबोर्ड, दरवाजों व सेंटर कंसोल के लिए ऑप्शनल लेदर पैकेज भी दिया गया है।
 
SUV में सेगमेंट की सबसे बड़ी 14-इंच HD पोर्ट्रेट टचस्क्रीन दी गई है, जिसे अब नई तकनीक के साथ तेज प्रोसेसिंग और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए अपग्रेड किया गया है। एक बड़ा नया फीचर सेगमेंट-फर्स्ट टच जेस्चर कंट्रोल सिस्टम है, जिसके जरिए दो और तीन उंगलियों के स्वाइप से क्लाइमेट कंट्रोल, ऑडियो और नेविगेशन जैसे फंक्शन्स ऑपरेट किए जा सकते हैं। इसके अलावा डिजिटल ब्लूटूथ की विद की-शेयरिंग, प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस अलर्ट, रिमोट एसी कंट्रोल और 17.78 सेमी एम्बेडेड LCD स्क्रीन के साथ पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। फेसलिफ्टेड हेक्टर में अब 360-डिग्री HD कैमरा विथ व्हील व्यू भी दिया गया है, जिससे तंग पार्किंग और लो-स्पीड ड्राइविंग के दौरान बेहतर विजिबिलिटी मिलती है।
 
सेफ्टी के लिहाज से MG Hector में स्टैंडर्ड तौर पर ABS, EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-होल्ड कंट्रोल और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इंजन की बात करें तो इसमें पहले वाला 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 143 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
 
फेसलिफ्टेड MG Hector में ड्यूल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, आठ रंगों की एम्बिएंट लाइटिंग, 70 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स और एडवांस ADAS सूट भी पहले की तरह मौजूद हैं। अन्य सुविधाओं में पुश-बटन स्टार्ट, एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइजर, पावर्ड टेलगेट, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, PM 2.5 फिल्टर के साथ एयर प्यूरीफायर, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स और ऐप के जरिए ऑडियो, क्लाइमेट व मूड लाइटिंग का रिमोट कंट्रोल शामिल है।
 
 कंपनी ग्राहकों को आकर्षक ओनरशिप ऑप्शंस भी दे रही है, जिसमें 84 महीने तक की अवधि के लिए 100 प्रतिशत तक ऑन-रोड प्राइस फाइनेंसिंग और एक्सेसरीज  पर फुल फंडिंग सपोर्ट शामिल है। इसके साथ ही MG Shield ओनरशिप प्रोग्राम के तहत 3+3+3 पैकेज दिया जा रहा है, जिसमें तीन साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, तीन साल की रोडसाइड असिस्टेंस और तीन लेबर-फ्री पीरियॉडिक सर्विस शामिल हैं। Edited by : Sudhir Sharma 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मैक्सिको में भीषण हादसा, लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ विमान, 7 लोगों की मौत