Bajaj Auto ने भारत में अपनी लोकप्रिय परफॉर्मेंस बाइक Bajaj Pulsar 220F का 2026 वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अनुसार यह इसके सबसे लंबे समय से चल रहे और सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाले मॉडलों में से एक का अपडेटेड अवतार है, जिसमें नया स्टाइल और कुछ नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.28 लाख रुपए रखी गई है और यह देशभर के सभी बजाज ऑटो डीलरशिप पर उपलब्ध होगी।
फीचर्स की बात करें तो इसमें पहले की तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है, जो Bluetooth कनेक्टिविटी और Ride Connect ऐप को सपोर्ट करता है। इसके जरिए टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा भी मिलती है। सेफ्टी के लिए बाइक में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल-चैनल ABS दिया गया है। यह बाइक फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स पर चलती है।
इंजन की बात करें तो 2026 Pulsar 220F में वही 220cc Twin Spark DTS-i, फ्यूल-इंजेक्टेड और ऑयल-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,500 rpm पर 20.9 PS की पावर जनरेट करता है।
नई Pulsar 220F में रिफ्रेश्ड ग्राफिक्स के साथ चार नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं- Black Cherry Red, Black Ink Blue, Black Copper Beige और Green Light Copper। अपडेट के तहत बाइक में अब LED टर्न इंडिकेटर्स भी जोड़े गए हैं। Edited by : Sudhir Sharma