Publish Date: Mon, 06 Apr 2026 (18:15 IST)
Updated Date: Mon, 06 Apr 2026 (18:18 IST)
Triumph Motorcycles ने भारत में अपनी नई बाइक Tracker 400 लॉन्च कर दी है, लेकिन खास बात यह है कि इसे 350cc इंजन के साथ पेश किया गया है। यह Triumph की पहली बाइक है, जिसे नए डाउनसाइज़्ड 350cc इंजन के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया है।
हालांकि, इसका लुक और '400' बैजिंग इंटरनेशनल मॉडल जैसा ही रखा गया है। नई GST व्यवस्था (GST 2.0) लागू होने के बाद कंपनी ने 400cc इंजन को घटाकर 350cc करने का फैसला लिया है। दरअसल, 350cc से ज्यादा इंजन वाली बाइक्स पर 40% टैक्स लगता है, जबकि 350cc से कम पर 18% GST लागू होता है। इसी वजह से Triumph भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धी कीमत बनाए रखने के लिए यह रणनीति अपना रही है।
कैसा है इंजन
नई Tracker 400 में 350cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 8750rpm पर 39.4bhp की पावर और 7500rpm पर 32Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह आंकड़े 400cc इंजन के मुकाबले करीब 2bhp और 5.5Nm कम हैं। इंटरनेशनल वर्जन Tracker 400 की ट्यूनिंग Triumph Thruxton 400 जैसी ही थी, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले Thruxton 350 में भी इसी तरह की पावर और टॉर्क देखने को मिल सकते हैं।
डिजाइन में कितना बदलाव
डिजाइन के मामले में बाइक में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। यह इंटरनेशनल मॉडल की तरह ही दिखती है और इसमें वही '400' बैजिंग भी दी गई है, जो आने वाले 350cc लाइनअप के अन्य मॉडल्स में भी देखने को मिल सकती है।
Tracker 400 का डिजाइन फ्लैट-ट्रैकर स्टाइल से प्रेरित है, जो इसे ज्यादा स्पोर्टी लुक देता है। यह Triumph Speed 400 के मुकाबले ज्यादा एग्रेसिव डिजाइन और बेहतर एर्गोनॉमिक्स के साथ आती है। Edited by : Sudhir Sharma
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Publish Date: Mon, 06 Apr 2026 (18:15 IST)
Updated Date: Mon, 06 Apr 2026 (18:18 IST)