Biodata Maker

आज जिनका जन्मदिन है (7.8.2009)

Webdunia
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 7 अगस्त को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 7 अगस्त को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 1993, 2005, 2007, 2009, 2014, 2018, 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा वर्ष 2009

वर्तमान वर्ष मूलांक 7 वालों के लिए शानदार रहेगा। इस वर्ष आपको वह सारी सफलता मिलने के योग हैं जिनका आपके प्रियजन भी सपना देखते हैं। आपने बहुत त्याग किए हैं अब बारी है उनका प्रतिफल पाने की। आप इस वर्ष उपलब्धियों के साथ आनन्द भी हासिल करेंगे। आपको संघर्ष का मीठा फल इसी साल मिलेगा। इस साल आप सही मायनो में बधाई के हकदार हैं। ग्रहों की अनुकूलता के लिए आप आम के पेड़ की पूजा करें जरूर लाभ मिलेगा।

मूलांक 7 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
1. रवीन्द्रनाथ टैगोर
2. अटलबिहारी वाजपेयी
3. पाब्लो पिकासो
4. कविता कृष्णमूर्ति
5. डैनी डैंग्जोपा

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Money Remedy: घर के धन में होगी बढ़ोतरी, बना लो धन की पोटली और रख दो तिजोरी में

Margashirsha Month Festival 2025: मार्गशीर्ष माह के व्रत त्योहार, जानें अगहन मास के विशेष पर्वों की जानकारी

Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: साल खत्म होते-होते इन 4 राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी कब है, क्यों नहीं करते हैं इस दिन विवाह?

वक्री बृहस्पति: 11 नवंबर से अगले 25 दिन इन 5 राशियों के लिए बेहद कठिन रहेंगे

सभी देखें

नवीनतम

Kaal Bhairav Jayanti 2025: कालभैरव जयंती पर करें ये 10 खास उपाय, मिलेंगे ये चमत्कारिक लाभ

Kalbhairav Ashtami 2025: कालभैरव को क्या चढ़ाएं, जानें भोग और प्रसाद संबंधी 10 चीजें

Kaal Bhairav Puja 2025: काल भैरव अष्टमी पर करें इस तरह भगवान की पूजा, सभी संकट होंगे दूर

Kaal Bhairav Jayanti 2025: अष्ट भैरव में से काल भैरव के इस मंत्र से मिलेगा उनका आशीर्वाद

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 नवंबर, 2025)