Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

IMDb की 2025 की टॉप 10 भारतीय फिल्में और वेब सीरीज़, ‘सैयारा’ और ‘द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ नंबर 1 पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें IMDb India

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 10 दिसंबर 2025 (12:01 IST)
फिल्मों और वेब कंटेंट के सबसे भरोसेमंद ग्लोबल प्लेटफॉर्म IMDb ने 2025 में भारत में रिलीज़ हुई सबसे लोकप्रिय 10 फिल्मों और 10 सीरीज़ की सूची जारी कर दी है। यह रैंकिंग किसी जूरी या वोटिंग पर नहीं, बल्कि IMDb के 250 मिलियन मासिक विज़िटर्स द्वारा देखे गए वास्तविक पेज व्यूज़ पर आधारित है। इसका मतलब यह है कि दुनियाभर के दर्शक किन भारतीय कंटेंट को खोज रहे थे, पढ़ रहे थे और देखने में दिलचस्पी दिखा रहे थे, लिस्ट ठीक उसी को दर्शाती है।
 
IMDb इंडिया की हेड यामिनी पाटोदिया के मुताबिक, 2025 भारतीय कहानी कहने के मामले में बेहद साहसिक और विविधतापूर्ण रहा। रोमांस से लेकर एनीमेशन तक, सुपरहीरो फिल्मों से लेकर व्यंग्यात्मक कहानियों तक, भारतीय क्रिएटर्स ने हर शैली में दमदार प्रयोग किए और इनका असर वैश्विक स्तर पर भी दिखा।
 
webdunia
‘सैयारा’ बनी 2025 की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म
यशराज फिल्म्स की फिल्म सैयारा ने IMDb की 2025 की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। YRF के CEO अक्षय विधानी ने कहा कि यह फिल्म उनके स्टूडियो के लिए सिर्फ कमर्शियल सफलता नहीं, बल्कि एक ऐसे अनुभव की तरह है जिसने दुनियाभर के दर्शकों को जोड़ दिया।
 
उन्होंने कहा कि निर्देशक मोहित सूरी की भावनात्मक कहानी और एहान पांडे व अनीत पड्डा के आत्मविश्वासी डेब्यू ने इस फिल्म को दर्शकों के दिल तक पहुँचा दिया। विधानी के अनुसार, सैयारा YRF के उन सपनों का उदाहरण है जो वर्षों से ‘सिनेमा को यादों का हिस्सा’ बनाने की परंपरा को आगे बढ़ाते हैं।
 
सूची में महावतार नरसिंह, छावा, कांतारा: अ लेजेंड चैप्टर 1, कूली, ड्रैगन, सितारे ज़मीन पर, देवा, रेड 2 और लोका चैप्टर 1: चंद्र जैसी फिल्मों ने भी जगह बनाई।
 
webdunia
आर्यन खान की ‘द बास्टर्ड्स ऑफ़ बॉलीवुड’ बनी सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज़
वेब सीरीज़ कैटेगरी में नंबर 1 पर रही आर्यन खान निर्देशित द बास्टर्ड्स ऑफ़ बॉलीवुड, जिसने अपने रिलीज़ के बाद से सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा, मीम्स और फैन एडिट्स का सैलाब ला दिया।
 
आर्यन खान ने कहा कि इस शो का मकसद केवल एक कहानी सुनाना नहीं था, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के रॉ, अनफ़िल्टर्ड एम्बिशन, मैजिक और पागलपन को दिखाना था। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने जिस तरह इसे अपनाया, उसी ने इसे एक पॉप कल्चर फेनॉमिना बना दिया।
 
लिस्ट में ब्लैक वारंट, पाताल लोक सीज़न 2, पंचायत सीज़न 4, मंडला मर्डर्स, ख़ौफ़, स्पेशल ऑप्स 2, खाकी: द बंगाल चैप्टर, द फैमिली मैन सीज़न 3 और क्रिमिनल जस्टिस: अ फैमिली मैटर ने भी जगह बनाई है।
 
webdunia
कंटेंट की विविधता और प्लेटफॉर्म की टक्कर
इस बार की IMDb सूची में भारतीय सिनेमा की विविधता साफ दिखाई देती है। फिल्मों में जहाँ हिंदी का दबदबा रहा, वहीं तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों ने भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। महावतार नरसिंह IMDb की भारतीय लिस्ट में आने वाली पहली एनिमेटेड फिल्म बन गई।
 
वेब सीरीज़ की बात करें तो Netflix और Prime Video के चार-चार टाइटल शामिल हैं, जबकि JioHotstar की दो सीरीज़ टॉप 10 में आईं। दिलचस्प बात यह है कि इस साल की सात सीरीज़ क्राइम थ्रिलर जॉनर से आती हैं, जबकि छह किसी न किसी फ्रैंचाइज़ी या उसके अगले सीज़न का हिस्सा हैं। इससे साफ है कि भारतीय दर्शक सस्पेंस, मिस्ट्री और रियलिज़्म वाले शोज़ को लगातार पसंद कर रहे हैं।
 
webdunia
क्यों महत्वपूर्ण है यह IMDb लिस्ट?
IMDb की यह वार्षिक सूची सिर्फ लोकप्रियता का पैमाना नहीं, बल्कि यह भी दिखाती है कि विश्व स्तर पर भारतीय कहानियों का असर किस तरह बढ़ रहा है। भारतीय फिल्में और सीरीज़ अब सिर्फ घरेलू दर्शकों तक सीमित नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय ऑडियंस भी इन्हें खोज रही है और अपनी वॉचलिस्ट में जोड़ रही है।
 
2025 की सूची एक बार फिर साबित करती है कि भारतीय कंटेंट अपनी विविधता, मौलिकता और भावनात्मक गहराई के कारण वैश्विक मंच पर एक मजबूत पहचान बना चुका है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता थे अशोक कुमार, छह दशक तक इंडस्ट्री पर किया राज