Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कृति सेनन : इन 5 बातों से होती हैं खुश

हमें फॉलो करें कृति सेनन : इन 5 बातों से होती हैं खुश
कृति सेनन पिछले दिनों एक हैप्पी टी-शर्ट पहने देखी गईं और इन दिनों ये खूबसूरत अदाकार काफी खुश भी नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं वो पांच कारण जिनसे कृति खुश हो जाती हैं।
 
अवॉर्ड 
बॉलीवुड में अपनी पहली ही फिल्म 'हीरोपंती' से पहचान बना चुकी कृति सेनन को उनके पहले रोल के लिए बहुत से अवॉर्ड से नवाजा गया। फिल्मी करियर की शुरुआत से ही उनके टैलेंट और काम की काफी तारीफ हो रही है और कहा जा रहा है कि वे बॉलीवुड में लंबी इनिंग खेलेंगी। अवॉर्ड से किसे खुशी नहीं मिली, कृति को भी मिलती है।
 
 

परिवार के साथ समय बिताना
कृति पिछले तीन सालों से मुंबई में अकेली रह रही हैं जबकी उनका परिवार दिल्ली में रहता है। काफी समय से  कृति अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहती थीं। कृति के पैरेंट्स ने भी उन्हें समय निकालकर उनके साथ छुट्टियां बिताने के लिए सख्ती से  कह दिया था। आइफा 2015 पूरे परिवार के एक साथ मिलने का खास मौका साबित हुआ। कृति ने अपने परिवार के साथ मलेशिया में वक्त बिताया। परिवार के साथ वक्त बिताने में कृति को अपार खुशी मिलती है।
webdunia
  

बड़ी फिल्म, ‍बड़े सितारे 
फिल्म दिलवाले कृति के फिल्मी करियर की दूसरी फिल्म है। इसमें वह शाहरूख खान और काजोल जैसे बड़े सितारों के साथ काम कर  रही हैं। कृति जल्दी ही फिल्म के एक गाने की शुटिंग शुरू करने वाली हैं। इस गाने में कृति को अच्छा डांस करके दिखाना है। कृति को डांस से  प्यार है। फिल्म में शाहरूख काजोल जैसी स्टारकास्ट और अपने डांसिंग टैलेंट दिखाने के मौके के चलते कृति की खुशी का ठिकाना ही नही है। इस फिल्म ने कृति को खुश कर दिया है। 
webdunia
 
 

फैंस का प्यार 
कृति को अपनी पहली ही फिल्म की रिलीज के बाद से दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। पूरे देश में उनके फैंस हैं जो कृति के प्रति अपना प्यार दिखाने से पीछे नहीं हटते। कृति के सोशल मीडिया अकाउंट पर हर दिन उनके फैंस की तरफ से मिल रहा भरपूर प्यार इस बात की निशानी है कि उनके फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। फैंस का प्यार उन्हें अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करता है। 
webdunia
 
 

बारिश
कृति को बारिश का मौसम बहुत पसंद है। मुंबई में बारिश के मौसम को वे जमकर इंजॉय करती हैं। बारिश उन्हें खुश कर देती है। 
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi