Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईयर एंडर 2025: क्रेजी में सोहम शाह से लेकर होमबाउंड में विशाल जेठवा तक, यह रहीं साल की सबसे कम आंकी गई बेहतरीन परफॉर्मेंस

Advertiesment
हमें फॉलो करें Year Ender 2025

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 (17:20 IST)
2025 के खत्म होने के साथ अब सही समय है उन फिल्मों और कलाकारों को याद करने का, जिन्होंने भले ही ज़्यादा चर्चा नहीं बटोरी, लेकिन दिल पर गहरी छाप छोड़ दी। इस साल ऐसे कई शानदार परफ़ॉर्मेंस देखने को मिले जो सधे हुए, भावनाओं से भरे और बेहद असरदार थे और शायद मेनस्ट्रीम के रडार में नहीं आए। 
 
इन कलाकारों ने सिर्फ किरदार नहीं निभाए, बल्कि उन्हें पूरी तरह जी लिया और अपनी एक्टिंग से फिल्मों को उम्मीद से ज्यादा मजबूत और यादगार बना दिया। 2025 के सबसे नज़रअंदाज किए गए लेकिन सच में बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस को छोटा-सा सलाम-
 
webdunia
स्टोलन में अभिषेक बनर्जी
फिल्म स्टोलन में अभिषेक बनर्जी ने अपने करियर की सबसे गहरी और असरदार एक्टिंग में से एक दी। बिना ज़्यादा बोले, सिर्फ़ अपने चेहरे, आंखों और शांत लम्हों से उन्होंने डर, ग्लानि (गिल्ट) और बेकरारी में टूट रहे एक आदमी को बेमिसाल तरीके से दिखाया। उनकी सादगी ही उनकी ताकत बनी उनकी हर खामोशी जो शब्दों से ज़्यादा बोलती दिखी। ये ऐसा परफ़ॉर्मेंस था जिसे और ज़्यादा बात, तारीफ और पहचान मिलनी चाहिए थी।
 
webdunia
क्रेजी में सोहम शाह
फिल्म क्रेजी में सोहम शाह ने जबरदस्त परफ़ॉर्मेंस दी। इस वन मैन वाली कहानी में उन्होंने मुश्किल और बदलती कहानी को बड़ी ही गहराई से निभाया। कभी उथल-पुथल, कभी पूरी पकड़ दोनों के बीच उनका बदला हुआ रूप उनका शानदार वर्सेटाइल टैलेंट दिखाता है। कहानी जितनी टेढ़ी थी, सोहम उतने ही सटीक और असरदार नज़र आए, और दर्शक पूरी तरह उनमें खो गए। फिल्म की तारीफ़ तो खूब हुई, लेकिन उनकी एक्टिंग अब भी कम आंकी गई है, लेकिन असल में उन्हें और भी ज़्यादा तारीफें और तालियाँ मिलनी चाहिए थीं।
 
webdunia
Mrs. में सन्या मल्होत्रा
फिल्म Mrs. में सन्या मल्होत्रा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो अपनी पीढ़ी की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने किरदार को मासूमियत और हिम्मत के बेहतरीन मेल के साथ निभाया, जहाँ हर छोटी भावनात्मक झलक भी असर छोड़ती है। पहचान, फर्ज़ और अपनी चाहतों के बीच जूझती एक महिला का उनका यह चित्रण बेहद शानदार और दिल छू लेने वाला था। यह पूरी तरह सच्चा, सहज और हम सबके दिल के क़रीब रह गया।
 
webdunia
सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव में आदर्श गौरव
सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव में आदर्श गौरव ने सादगी और सपनों से भरे छोटे शहर के एक नौजवान की मासूमियत और उम्मीदों को बेहद ईमानदारी से दिखाया। उनका अभिनय एक तरफ बेहद प्यारा है, तो दूसरी तरफ बिल्कुल ज़मीन से जुड़ा हुआ। उन्होंने बड़ी आसानी से फिल्म की रूह, उसका दिल और उसकी हंसी को अपने कंधों पर उठाया है। ये उस तरह का प्रदर्शन है जो क्रेडिट्स खत्म होने के बाद भी याद रहता है और दिल में बस जाता है।
 
webdunia
कांतारा चैप्टर 1 में गुलशन देवैया
अपने दमदार और बदलते रहने वाले अभिनय के लिए मशहूर गुलशन देवैया कांतारा चैप्टर 1 में एक शांत लेकिन गहरी आग लेकर आए। उनके किरदार ने कहानी में रहस्य, गहराई और गंभीरता की एक अलग परत जोड़ दी, जिससे फिल्म का बड़ा पैमाना और भी मजबूत और दमदार लगा। उनका परफॉर्मेंस बेहद नियंत्रित, सधा हुआ और असरदार था, ऐसा जिसे फिल्म की चर्चा में कहीं ज़्यादा जगह मिलनी चाहिए थी।
 
webdunia
होमबाउंड में विशाल जेठवा
विशाल जेठवा हर बार अपनी एक्टिंग से सबको प्रभावित करते हैं, और होमबाउंड में उनका काम फिर दिखाता है कि वह कितने अच्छे एक्टर हैं। उनका अभिनय सच्चा और दिल छू लेने वाला है और इस साल की सबसे मजबूत परफॉर्मेंस में से एक रहा। उन्होंने जिस तरह अपने किरदार का दर्द, डर और उम्मीदों का संघर्ष दिखाया, वह बहुत गहरा असर छोड़ता है। उनका यह रोल देखने वाले के मन में बस जाता है, जो कि बेहद सादगी भरा और बहुत भावुक करने वाला है।
 
2025 में कई शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलीं, लेकिन इन एक्टर्स ने कुछ अलग ही कमाल किया। दरअसल इनकी परफॉर्मेंस में सच्चाई, गहराई और दिल से की गई एक्टिंग थी। बड़ी फिल्मों की भीड़ में भले ही इनके काम पर उतना ध्यान नहीं गया, लेकिन इनकी परफॉर्मेंस इस साल की सबसे असरदार कहानियों में गिनी जाएंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 4 का ट्रेलर रिलीज, आखिरी जश्न के लिए लौटीं गर्ल गैंग