Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान की उड़ गई नींद, 3 घंटे ही सोते हैं

हमें फॉलो करें सलमान खान की उड़ गई नींद, 3 घंटे ही सोते हैं
यदि आप सोच रहे हैं कि सलमान की पिछली कुछ फिल्में, जैसे- ट्यूबलाइट, रेस 3 और भारत, बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं और इस वजह से उनकी नींद उड़ गई है तो आप गलत है। 
 
सलमान इस बारे में ज्यादा परवाह नहीं करते हैं। रिलीज के पहले जरूर थोड़ी टेंशन रहती है, लेकिन उसके बाद नहीं। दरअसल सलमान महज ढाई-तीन घंटे ही सोते हैं। 
 
सलमान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वे बहुत कम सोते हैं। वे रात में पेटिंग करना, लिखना या टेलीविजन देखना पसंद करते हैं। इसमें अच्छा-खासा वक्त निकल जाता है और वे महज तीन घंटे ही सो पाते हैं। 
 
जब कभी बहुत थक जाते हैं तभी वे रात में जल्दी सोना पसंद करते हैं, वरना रात के समय वे अपने शौक पूरा करते हैं और इसलिए थकते नहीं हैं। 
 
टीवी देखने के मामले में भी सलमान थोड़े अजीब हैं। ज्यादा चैनल बदलना उन्हें पसंद नहीं। जो भी फिल्म या चैनल वे देखना शुरू करते हैं तो उसे ही घंटों देखते रहते हैं। किसी की हिम्मत नहीं होती कि वो चैनल बदल दे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोलमाल 5 और सिंघम 3 के लिए हो जाइए तैयार, सूर्यवंशी में भी अजय देवगन आएंगे नजर