सोनाक्षी और दाऊद का रोमांस!

Webdunia
WD


दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा एक फिल्म के जरिये ही उस पोज़ीशन पर पहुँच गई है कि हर निर्माता हीरोइन का चुनाव करते समय उनके नाम पर जरूर विचार करता है। बॉलीवुड के तमाम हीरो उनके साथ काम करना चाहते हैं।

खबर है कि ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ पार्ट टू में अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा को चुन लिया गया है। अक्षय के साथ सोनाक्षी पहले ही दो फिल्में कर रही हैं।

इस फिल्म में अक्षय कुमार दाऊद का रोल निभा रहे हैं। दाऊद और फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी के रिश्ते जगजाहिर हैं। सूत्रों के मुताबिक मंदाकिनी वाला किरदार सोनाक्षी सिन्हा निभाएँगी। फिलहाल इस बारे में फिल्म की निर्माता एकता कपूर और निर्देशक मिलन लथुरिया ने चुप्पी साध रखी है।

वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई के हिट होते ही इसके दूसरे भाग की चर्चा चल पड़ी थी। उस फिल्म में अजय देवगन और इमरान हाशमी थे। अजय वाला किरदार मारा जाता है और दूसरे भाग में इमरान वाले किरदार को आगे बढ़ाया जाएगा।

इमरान की जगह अक्षय कुमार दाऊद की भूमिका निभाएँगे। गौरतलब है कि यह किरदार इमरान निभाना चाहते हैं, लेकिन उनकी जगह अक्षय को साइन कर लिया गया है। इस वजह से इमरान बेहद नाराज हैं।

इमरान को यह कहकर संतुष्ट करने की कोशिश की गई है कि दाऊद को परिपक्व उम्र का दिखाया जाएगा और इस रोल के लिए इमरान की उम्र कम है।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणबीर कपूर के पूरे नाम से लेकर बीमारी तक... ऐसी 25 रोचक जानकारियां

धूम 4 में हुई रणबीर कपूर की एंट्री, विलेन बनकर मचाएंगे तहलका!

आलिया भट्ट का बॉस लेडी लुक, फ्लॉन्ट किया अपना परफेक्ट फिगर

देवरा से जाह्नवी कपूर ने किया साउथ डेब्यू, एक्ट्रेस की अदाकारी देख शिखर पहाड़िया बोले- क्या मैं सपना देख रहा हूं

एसएस राजामौली ने की सुकुमार संग मुलाकात, पुष्पा 2 : द रूल के सेट से सामने आई आइकोनिक तस्वीर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल