Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कीर्ति कुल्हारी ने मेड की 10,000 रुपए सैलरी पर उठाए सवाल, यूजर्स के साथ सेलेब्स ने भी लगाई क्लास

Advertiesment
Kirti Kulhari controversy
फिल्मी सितारों की चकाचौंध भरी जिंदगी और आम इंसान की जमीनी हकीकत के बीच का अंतर एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया है। इस बार इस विवाद के केंद्र में हैं फिल्म 'पिंक' और वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' फेम एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी। 
 
कीर्ति कुल्हारी के एक इंटरव्यू का क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मुंबई में घरेलू सहायकों की सैलरी को लेकर शिकायत करती नजर आ रही हैं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर क्लास लगाई जा रही है।
दरअसल, कीर्ति कुल्हारी ने 'बॉलीवुड बबल' को एक इंटरव्यू में मुंबई के यारी रोड इलाके में अपने नए घर में शिफ्ट होने का अनुभव साझा किया। कीर्ति ने बताया कि जब उन्होंने नए घर के लिए मेड और खाना बनाने वाले कुक से बात की, तो उनके द्वारा मांगी गई रकम सुनकर वह दंग रह गईं।
 
कीर्ति ने में कहा, मैंने इस बारे में अपने मैनेजर से भी चर्चा की थी। मैंने अभी यारी रोड पर नया घर शिफ्ट किया है और वहां कुक और मेड ने जो रेट बताए, मैं सोच में पड़ गई कि इन रेट्स का क्या मतलब बनता है? वो दिन में सिर्फ दो घंटे के काम के लिए 10,000 रुपए चार्ज कर रही थी। 
 
उन्होंने कहा, मुझे लगा कि तुम दो घंटे के लिए आ रही हो, अपने हिसाब से काम कर रही हो और फिर 10,000 रुपए किस बात के मांग रही हो? उस वक्त हमें लगा कि क्या हमारी शक्ल देखकर ये लोग ऐसा कर रहे हैं कि इनके पास तो पैसे होंगे ही, थोड़ा और मांग लेते हैं।
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आम यूजर्स के साथ-साथ सेलेब्स ने भी कीर्ति के इस रवैये की आलोचना की। मशहूर अभिनेत्री और टेलीविजन होस्ट मिनी माथुर ने घरेलू कामगारों के अधिकारों का समर्थन करते हुए कीर्ति को आईना दिखाया।
 
मिनी माथुर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'जरा सोचिए कि उनके वो 2 घंटे हमें अपने 2 घंटों में कितना कमाने के काबिल बनाते हैं। दुनिया में कहीं भी देखा जाए, तो यह राशि न्यूनतम मजदूरी से भी बेहद कम है।' मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन विवेक समतानी ने तंज कसते हुए लिखा, 'यह मुश्किल से 2 डॉलर प्रति घंटा बैठता है, और यह भी बहुत ज्यादा लग रहा है? वाह!'
 
एक यूजर ने लिखा, 'मैडम, मुंबई जैसी महंगी सिटी में सर्वाइव करने के लिए ₹10,000 बहुत ही सामान्य और बेसिक रेट है, इसे सम्मान के साथ दिया जाना चाहिए।' एक अन्य ने लिखा, 'जब आप लोग अपनी कला के 2 घंटे के लिए लाखों-करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं, तब वह कैसे समझ में आता है?'
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो कीर्ति कुल्हारी को आखिरी बार हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैड्स रवि कुमार' में देखा गया था। इसके अलावा अमेज़न प्राइम की हिट सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' के चौथे सीजन में उनके 'अंजना मेनन' के किरदार को काफी पसंद किया गया था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनाक्षी सिन्हा ने किराए पर किया अपना लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने मिलेगा इतने लाख रुपये किराया