बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। तारा काफी समय से वीर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। हाल ही में दोनों ने अपने रिश्ते को भी पब्लिक किया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि तारा और वीर का ब्रेकअप हो गया है।
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। दोनों ने 2025 की शुरुआत में डेटिंग शुरू की थी। दोनों अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। 2025 के बीच तक दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था।
बीते दिनों तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया मुंबई में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में पहुंचे थे। इस इवेंट में तारा और एपी ढिल्लों एक दूसरे को गले लगाते और किस करते नजर आए थे। दोनों के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिल रही थी। सोशल मीडिया पर तारा और एपी का वीडियो भी काफी वायरल हुआ।
वीडियो में वीर पहाड़िया का भी शॉकिंग रिएक्शन देखने को मिल रहा था। माना जा रहा था कि ये सब देखने के बाद वो काफी अपसेड हुए। वीडियो वायरल होने और ट्रोलिंग के बाद तारा ने कहा था कि उन्हें बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को 6 हजार रुपये दिए गए थे।
वहीं वीर पहाड़िया ने भी कहा था कि उनका वायरल रिएक्शन एपी ढिल्लों के गाने थोड़ी सी दारू पर नहीं था। यह किसी और गाने पर था। अब सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हालांकि तारा और वीर के ब्रेकअप की वजह क्या है, यह साफ नही हो पाया है।
फिलहाल तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने भी अपने ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है। वीर पहाड़िया से पहले तारा एक्टर आदर जैन संग रिश्ते में थीं। इसके साथ ही उनका नाम एपी ढिल्लों संग भी जुड़ चुका है।