Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरिवली में बेचे दो फ्लैट्स, रिटर्न देखकर चौंक जाएंगे!

Advertiesment
Akshay Kumar
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट मार्केट में भी सटीक दांव लगाने के लिए जाने जाते हैं। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन और क्रेडिबल रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म 'क्रिए मैट्रिक्स' के दस्तावेजों से एक बड़ा खुलासा हुआ है। 
 
अक्षय कुमार ने मुंबई के पॉश इलाके बोरिवली (ईस्ट) में स्थित 'ओबेरॉय स्काई सिटी' प्रोजेक्ट में अपने दो शानदार अपार्टमेंट्स को एक साथ बेच दिया है। इस कंबाइंड डील से अक्षय को कुल 7.1 करोड़ रुपए की रकम हासिल हुई है।
दस्तावेजों के मुताबिक, अक्षय कुमार ने इन दोनों संपत्तियों को साल 2017 में 'इन्क्लाइन रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड' से खरीदा था। लगभग 8 से 9 साल तक इन प्रॉपर्टीज को होल्ड करने के बाद, अब उन्होंने इसे बेचने का फैसला किया। इस डील की सबसे दिलचस्प बात इसका मुनाफा है, जिसने यह साबित कर दिया है कि मुंबई का प्रॉपर्टी मार्केट आज भी निवेशकों के लिए फायदे का सौदा है। 
 
webdunia
पहला फ्लैट बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर स्थित है, जिसका कारपेट एरिया 1,101 वर्ग फुट है। अक्षय कुमार ने इसे 5.75 करोड़ रुपए में बेचा है। इस ट्रांजैक्शन के लिए 28.75 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई है और खरीदार को इसके साथ दो कार पार्किंग स्पेस मिले हैं। बता दें कि 2017 में अक्षय ने इसे 3 करोड़ रुपए में खरीदा था, यानी इस पर उन्हें करीब 91.7% का सीधा फायदा हुआ।
 
दूसरा अपार्टमेंट इसी फ्लोर पर स्थित दूसरा छोटा फ्लैट 252 वर्ग फुट का है, जिसे 1.35 करोड़ रुपए में बेचा गया। इसके लिए 6.75 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी दी गई है और इसमें एक कार पार्किंग शामिल है। इसे अक्षय ने 67.55 लाख रुपए में खरीदा था, जिससे उन्हें पूरा 100% (दोगुना) रिटर्न मिला।
यह कोई पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार ने अपनी किसी प्रॉपर्टी को बेचा हो। अगर पिछले कुछ समय के उनके ट्रैक रिकॉर्ड को देखें, तो वह मुंबई के अलग-अलग माइक्रो-मार्केट्स में मौजूद अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो को लगातार मोनिटाइज कर रहे हैं।
 
इससे पहले साल 2025 में भी उन्होंने इसी बोरिवली ईस्ट इलाके में दो आस-पास के फ्लैट्स को 7.10 करोड़ रुपए में प्रवीन शेट्टी और सबीता शेट्टी को बेचा था, जिसपर उन्हें 92% से अधिक का रिटर्न मिला था। इसके अलावा, जनवरी 2025 में अक्षय कुमार ने बोरिवली में ही एक अन्य 1,073 वर्ग फुट का अपार्टमेंट 4.25 करोड़ में बेचा था।
 
वहीं, साल 2025 की सबसे बड़ी डील्स में से एक तब सामने आई, जब अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने मुंबई के सबसे महंगे इलाकों में शुमार वर्ली के 'ओबेरॉय 360 वेस्ट' प्रोजेक्ट में अपना एक अल्ट्रा-लग्जरी अपार्टमेंट पूरे 80 करोड़ रुपए में बेचा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेबी पिंक कॉरसेट ड्रेस में पूजा हेगड़े ने बिखेरा हुस्न का जलवा, किलर पोज से मचाई सनसनी