बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए मशहूर है। वह अक्सर रेड कार्पेट इवेंट्स में अपने लुक्स से हर किसी का ध्यान खींच लेती हैं। आलिया ने इस बार 70 साल पुरानी ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
आलिया ने यह ड्रेस सऊदी अरब के जेद्दा में हुए रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहनी थीं। आलिया की लैस से बनी यह ड्रेस 1955 की Pierre Balmain की विंटेज कलेक्शन की है।
इस ब्लैक कलर की ड्रेस में आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ड्रेस का टॉप पोर्शन का बॉडी हगिंग डिजाइन आलिया के फिगर को हाइलाइट करता नजर आ रहा है।
आलिया भट्ट ने ग्लॉसी मेकअप और कर्ली हेयरस्टाइल के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। साथ ही उन्होंने गले में डायमंड चोकर नेकपीस कैरी किया है।
इसके अलावा एक्ट्रेस ने आंखों पर ब्लैक सनग्लासेस लगाया हुआ है। साथ ही पैरों में ब्लैक पंप्स हील्स उनके लुक को स्लीक और मॉडर्न बना रहे हैं।
तस्वीरों में आलिया एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। आलिया का यह ग्लैमरस अंदाज फैस को काफी पसंद आ रहा है।