rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बेकाबू भीड़ के बीच फंसे अमिताभ बच्चन, यूजर्स बोले- उन्हें प्लीज अकेला छोड़ दो..

Advertiesment
हमें फॉलो करें Amitabh Bachchan viral video

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 10 जनवरी 2026 (15:19 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। बिग बी की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस काफी बेकरार रहते हैं। हालांकि फैंस की दीवानगी की वजह से उन्हें कई बार मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। 
 
हाल ही में अमिताभ बच्चन इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग का उद्घाटन समारोह में शामिल होने सूरत पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ ऐसा कुछ हुआ जिसके बारे में अमिताभ ने सोचा भी नहीं होगा। दरअसल, एयरपोर्ट से निकलर अमिताभ बच्चन सूरत के एक बड़े बिजनेसमैन के घर पहुंची। जब वह जाने लगे, तो फैस के भारी हुजूम ने उन्हें बुरी तरह घेर लिया। 
 
भीड़ अमिताभ की एक झलक पाने के लिए बेकाबू हो गई। हालात ऐसे हो गए कि अमिताभ बच्चन का चलना भी मुश्किल हो गया। सिक्योरिटी और पुलिस को उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नही बेकाबू भीड़ ने बिजनेसमैन के बंगले का कांच तक तोड़ दिए। 
 
सोशल मीडिया पर भीड़ के बीच फंसे अमिताभ बच्चन का वीडियो वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'उन्हें प्लीज अकेला छोड़ दो। वो 83 साल के हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'आप लोग उनके पीछे क्यों पड़े हो? वो एक्टर होने के साथ-साथ इंसान भी हैं।' 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खून-खराबे से भरा 'ओ रोमियो' का टीजर रिलीज, शाहिद कपूर का दिखा खूंखार अवतार