Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अनिल कपूर ने खोले अपनी उम्र से जुड़े राज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Anil Kapoor
नई दिल्ली , शुक्रवार, 11 दिसंबर 2015 (23:58 IST)
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया और जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी उम्र के राज बताए हैं। लोगों को उम्र छिपाने का शौक होता है लेकिन बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ऐसे है जो अपनी उम्र हमेशा दस साल बढ़ाकर बताया करते थे।
 
अनिल कपूर ने कहा कि जब भी मुझ से मेरी उम्र के बारे में पूछा जाता तो मैं 40 का होता तो खुद को 50 का बताता। यदि  मैं 45 का होता तो अपनी उम्र 55 बताता। लोग ताज्जुब करते कि 55 का होकर भी इतना युवा लग रहा हूं। लोग अपनी उम्र छिपाते हैं, लेकिन मैं अपनी उम्र बढ़ाकर बताता हूं। इस तरह उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र को पूरी सम्मान के साथ स्वीकार किया और इसके लिए इस तरह की तरकीब भी निकाली।
 
अनिल कपूर ने कहा उनके भाई बोनी कपूर लंबे थे और उनका कद कम था, इस वजह से भी वह परेशान रहते थे। उन्होंने कहा कि मैं बहुत छोटा था और मेरे भाई बोनी बहुत लंबे थे। मैं इस बात को लेकर काफी सतर्क भी रहता था, इसलिए मैं आईने के आगे जाता और कहता, 'आखिर भगवान ने मुझे छोटे कद का क्यों बनाया है। उसके बाद घर में जो भी लकड़ी का सामान होता या कपबोर्ड पर निशान लगाकर नापता की मैं कितना लंबा हूं। उसके बाद आईने के साथ मेरा लगाव बढ़ता ही गया।' (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi