Hanuman Chalisa

अनुराग कश्यप की निशांची का हुआ ओटीटी प्रीमियर, जानिए कहां देख सकते हैं फिल्म

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 (11:57 IST)
प्राइम वीडियो ने ऐलान किया है कि अमेजन MGM स्टूडियोज इंडिया का देसी मसाला एंटरटेनर 'निशांची' 14 नवंबर को स्ट्रीमिंग पर रिलीज होगा। सितंबर 2025 में पार्ट 1 के थिएटर रिलीज के बाद, प्राइम वीडियो दोनों पार्ट्स 1 और 2 को एक साथ दिखाएगा, जिससे दर्शकों को एक रोमांचक और उसमें डूब जाने वाला अनुभव मिलेगा जो अनुराग कश्यप की क्राइम की दुनिया की पूरी गहराई और इमोशंस को पेश करता है।
 
अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित, निशांची को अजय राय और रंजन सिंह ने जार पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, फ्लिप फिल्म्स के सहयोग से। फिल्म की कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने लिखी है। निशांची में ऐश्वर्य ठाकरे डबल रोल में अपनी दमदार एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। 
 
फिल्म में वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा और विनीत कुमार सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। निशांची पार्ट 1 और पार्ट 2 प्राइम वीडियो पर भारत में और दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में हिंदी में, अंग्रेजी सबटाइटल के साथ स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हैं।
 
निशांची, दो भागों वाली फिल्म, जुड़वां भाइयों की कहानी बताती है जिनके चेहरे एक जैसे हैं लेकिन सोच और व्यवहार में बहुत अलग हैं। यह भाईचारे, धोखे, प्यार और सही राह पाने की कहानी है, जो अपराध और सजा के माहौल में है। पार्ट 1 में मंजरी (मोनीका पंवार) से मिलवाया जाता है, जो पहले ट्रैप शार्पशूटर थीं, और उनके जुड़वां बेटे बब्लू और डब्लू (ऐश्वर्य ठाकरे) जहां एक जोशिला है तो दूसरा महत्वाकांक्षी है, जबकि दूसरा शांत और उलझन में है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

बब्लू, अंबिका प्रसाद (कुमुद मिश्रा) के गैंग में शामिल हो जाता है, और जब वह रिंकू (वेदीका पिंटो) से प्यार कर बैठता है, जो उस व्यक्ति की बेटी है जिसे उसने पहले मारा था तो उसका अपराधों भरा जीवन अपराध और बदले की लड़ाई में बदल जाता है।
 
पार्ट 2 में कहानी आगे बढ़ती है जब बब्लू सही रास्ता अपनाने की कोशिश करता है लेकिन उसे फिर से अंबिका के संसार में खींच लिया जाता है, जिससे एक धमाकेदार अंत आता है जहाँ छुपे हुए सच सामने आते हैं और न्याय होता है। दमदार डायलॉग्स, रोमांचक म्यूजिक और अनुराग कश्यप की खास कहानी कहने की शैली के साथ, निशांची एक रोमांचक और यादगार सिनेमाई अनुभव बनने का वादा करती है।
 
निखिल माधोक, डायरेक्टर और हेड ऑफ ऑरिजिनल्स, प्राइम वीडियो इंडिया ने कहा, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दो भागों वाली फिल्म निशांची अब दुनियाभर के दर्शकों के लिए प्राइम वीडियो पर पेश की जा रही है। दोनों पार्ट्स को एक साथ रिलीज करने से दर्शक पूरी कहानी का अनुभव ले सकेंगे एक रोमांचक, भावनात्मक और गहरी कहानी, जो अनुराग कश्यप की बेबाक और सीधे तरीके की फिल्म बनाने की शैली को दर्शाती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

59 साल की उम्र में सलमान खान की फिटनेस देख शॉक्ड हुए फैंस, देखिए भाईजान की लेटेस्ट तस्वीर

इस वजह से शादी से पहले रणवीर सिंह के साथ लिव इन में नहीं रहीं दीपिका पादुकोण

अनुराग कश्यप की निशांची का हुआ ओटीटी प्रीमियर, जानिए कहां देख सकते हैं फिल्म

ICU में भर्ती धर्मेंद्र का चोरी-छिपे वीडियो बनाकर लीक करने वाला अस्पताल का स्टाफ गिरफ्तार

श्रेया घोषाल के म्यूजिक कॉन्सर्ट में भीड़ हुई बेकाबू, धक्का-मुक्की में दो लोग बेहोश

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख