Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

IPL 2026 का चैंम्पियन बनने के बाद अनुष्का ने लुटाया विराट कोहली पर प्यार, ट्रॉफी थाम पति को किया किस

Advertiesment
Virat Kohli
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का खिताबी मुकाबला इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया है। विराट कोहली इस खिताबी जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। कोहली ने महज 25 गेंदों में आईपीएल फाइनल इतिहास की अपनी सबसे तेज फिफ्टी ठोक दी। उन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 75 रनों की नाबाद पारी खेली। 
 
इस पूरे मुकाबले के दौरान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा स्टैंड्स में मौजूद थीं। मैच के दौरान वह हर एक गेंद पर काफी नर्वस और दुआएं मांगती नजर आईं, लेकिन जैसे ही विराट ने विजयी छक्का लगाया, अनुष्का खुशी से झूम उठीं। उनके जश्न मनाने के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।
अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के साथ एक बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाली तस्वीर भी साझा की। इस तस्वीर में अनुष्का, विराट के माथे पर 'फोरहेड किस' करती नजर आ रही हैं, जबकि विराट के हाथों में आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी है और अनुष्का ने उनका हाथ थाम रखा है। 
 
अनुष्का ने इस पोस्ट के कैप्शन में किसी शब्द का इस्तेमाल न करते हुए सिर्फ एक पीस साइन, रेड हार्ट और हाथ जोड़ने वाले इमोजी पोस्ट किए, जो यह साफ बयां करता है कि उनके लिए यह पल शब्दों से परे है।
अनुष्का शर्मा की इस पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। महज कुछ ही मिनटों में इस पोस्ट को मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल गए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हर अच्छे और बुरे वक्त में, वह हमेशा विराट के साथ खड़ी रहीं।' एक अन्य ने लिखा, 'अनुष्का तो असली ट्रॉफी (विराट) को चूम रही हैं।'
 
webdunia
इसके अलावा अनुष्का ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर विराट कोहली की एक और फोटो शेयर की है, जिसमें कोहली एक खास टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इस टी-शर्ट पर लिखा है— "One time felt nice, we did it twice" (एक बार अच्छा लगा, हमने इसे दोबारा कर दिखाया), जो RCB की लगातार दूसरी खिताबी जीत की ओर इशारा करता है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी एक एड शूट के दौरान शुरू हुई थी, जिसके बाद दिसंबर 2017 में दोनों ने इटली में एक बेहद निजी समारोह में शादी रचाई थी। साल 2021 में इस कपल के घर बेटी वामिका और साल 2024 में बेटे अकाय का जन्म हुआ। 
 
अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने के लिए मशहूर यह कपल अब ज्यादातर यूके में रहता है और वहीं अपने बच्चों की परवरिश कर रहा है। अनुष्का शर्मा साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' के बाद से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह हर बड़े मौके पर विराट की सबसे बड़ी ताकत बनकर खड़ी नजर आती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का है एस. वेंकिटरमणन से गहरा कनेक्शन, जानिए देश के 18वें RBI गवर्नर कीऐतिहासिक कहानी