Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान को जन्मदिन पर बहन अर्पिता से मिला खास गिफ्ट, दूसरी बार बने मामा

हमें फॉलो करें सलमान खान को जन्मदिन पर बहन अर्पिता से मिला खास गिफ्ट, दूसरी बार बने मामा
, शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (14:26 IST)
बॉलीवुड के सुपरस्टार 27 दिसंबर को अपना 54 वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। सलमान को हर तरफ से बधाईयां मिल रही है। साथ ही उनका ये बर्थडे बेहद खास बन गया है। सलमान को उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने बेहद खास तोहफा दिया है।

 
अर्पिता दूसरी बार मां बनी हैं। उन्‍होंने बेटी को जन्‍म दिया है। अर्पिता ने सलमान खान को उनके जन्‍मदिन के दिन ही एक बार फिर मामा बना दिया है। अर्पिता सी सेक्‍शन के जरिए मां बनी हैं। उन्‍होंने यह पहले से ही तय कर रखा था कि अपने दूसरे बच्‍चे को वह भाई सलमान खान के जन्‍मदिन पर ही जन्‍म देंगी।
इस समय अर्प‍िता मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट हैं। डिलीवरी के समय उनके साथ खान परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता के बीच काफी स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिलती है। सलमान खान भी उन्‍हें बेहद प्‍यार करते हैं।
 
webdunia
अर्पिता का एक बेटा आहिल शर्मा है। सलमान और आहिल की भी बॉन्डिंग बेहद खास है। सलमान अपने भांजे को बहुत प्यार करते हैं। दोनों के साथ में कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
अपने जन्मदिन के मौके पर भी सलमान अपने भांजे आहिल को गोद में उठाए केक काटते हुए नजर आए थे। बता दें अर्पिता सलीम खान की गोद ली हुई बेटी हैं। सलमान का पूरा परिवार उन्हें जान से ज्यादा चाहता है और खासकर सलमान खान के तो वह बेहद करीब हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नोरा ने बढ़ाई गर्मी, हर तरफ नोरा फतेही के डांस परफॉर्मेंस के चर्चे