Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना की चमकी किस्मत, सलमान खान के साथ जल्द करेंगे काम!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bigg Boss 19

WD Entertainment Desk

, रविवार, 30 नवंबर 2025 (15:13 IST)
'बिग बॉस 19' का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा है। शो सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट्स को जमकर फटकार लगाई। लेकिन उन्होंने गौरव खन्ना को एक बड़ा ऑफर भी दिया। टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना सेलिब्रिटी मास्टर शेफ जीतने के बाद इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
 
सलमान खान ने सभी घरवालों के सामने कहा कि वो गौरव खन्ना के साथ काम करेंगे। सलमान खान ने कहा, हमने देखा है कि अगर उन्हें किसी से बातें करनी हैं तो कहेंगे कि मैं डायरेक्टली भी बोलूंगा, लेकिन तेरा भी कनेक्शन अच्छा है तो तू भी समझा दे देना। 
 
सलमान कहते हैं, इनकी पत्नी इनकी इज्जत करती हैं। इनके माता पिता को इनपर गर्व होता होगा। इनके दोस्त इनपर नाज करते होंगे। इनके साथ काम करके लोगों को अच्छा लगता होगा। बल्कि मैं अगर कभी इनके साथ काम करुंगा तो मुझे अच्छा लगेगा। मैं जल्दी ही गौरव के साथ काम करूंगा।
 
सलमान ने गौरव खन्ना के शांत और संतुलित व्यवहार की तारीफ भी की। उन्होंने गौरव से कहा, अगर यह आपकी स्ट्रेटजी है तो गौरव खन्ना को शाबाशी, क्योंकि इस माहौल में सब्र रखना लगभग नामुमकिन है...हैट्स ऑफ ब्रदर। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss 19: धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए सलमान खान, बोले- हमने एक सितारे को खो दिया...