Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कंफर्ट जोन तोड़कर बॉबी देओल ने चुनी 'बंदर', बोले- ऐसा रोल पहले कभी नहीं किया

Advertiesment
bobby Deol Bandar movie
अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बन रही बॉबी देओल स्टारर 'बंदर' सबसे एक्साइटिंग थिएटर रिलीज में से एक बनने की तैयारी में है। निखिल द्विवेदी द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है क्योंकि इसमें देखने लायक स्टार कास्ट है। फिल्म में बॉबी देओल एक बहुत ही इंटेंस और पहले कभी न देखे गए अवतार में नज़र आएंगे, जिसने उन्हें अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकलने के लिए मजबूर कर दिया है।
 
​'बंदर' में अपने रोल के बारे में बात करते हुए बॉबी देओल ने कहा, हर एक्टर कुछ अलग करना चाहता है, क्योंकि एक इमेज सेट हो जाती है और उससे बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है, हम टाइपकास्ट हो जाते हैं। मैं भी इस दौर से गुज़रा हूं, लेकिन अब मुझे कहना पड़ेगा कि यह फिल्म करना मेरे कंफर्ट ज़ोन से बिल्कुल बाहर था, मैंने अपनी झिझक को एक तरफ रखा और बेझिझक होकर यह फिल्म की।
 
webdunia
लगातार दमदार परफॉरमेंस देने के बाद, बॉबी देओल इस इंटेंस ड्रामा फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है और इसे ज़ी स्टूडियोज़ का साथ मिला है। फिल्म को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, जो 'पाताल लोक', 'कोहरा' और 'उड़ता पंजाब' जैसे बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं। सुदीप शर्मा ने हाल ही में 'कोहरा 2' को डायरेक्ट भी किया है, जिसे क्रिटिक्स ने काफी सराहा है। 
 
फिल्म की स्टार कास्ट में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन, सबा आजाद और नागेश भोसले अहम किरदारों में नज़र आएंगे। एक टैलेंटेड टीम और शानदार कास्ट के साथ, 'बंदर' 2026 में थिएटर में आने वाली सबसे एक्साइटिंग फिल्मों में से एक हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कंटेंट क्वीन एकता कपूर के आइकॉनिक महिला किरदार, जिन्होंने बदल दी भारतीय टीवी की तस्वीर