Publish Date: Wed, 06 May 2026 (17:38 IST)
Updated Date: Wed, 06 May 2026 (17:42 IST)
आज के सिनेमा में फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ ऊपर-ऊपर के बदलाव तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह सटीकता, अनुशासन और फिटनेस का खेल बन चुका है। वजन कम करने से लेकर वजन बढ़ाने और स्पोर्ट्स-विशेष ट्रेनिंग तक, एक्टर्स अपने किरदारों के हिसाब से अपने शरीर को पूरी तरह ढाल रहे हैं।
फिलहाल, आइए एक नज़र डालते हैं, उन कलाकारों पर जिन्होंने किरदार में ढलने के लिए ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया कि लोगों ने दांतों तले ऊंगली दबा ली।
आमिर खान- दंगल
आमिर खान ने दंगल के लिए पहले अपना वजन 97 किलो (38% बॉडी फैट) तक बढ़ाया और फिर सिर्फ 5 महीनों में 25 किलो से ज्यादा वजन घटाकर 9.67% बॉडी फैट हासिल किया था। माना जाता है कि आमिर के इस ट्रांसफॉर्मेशन में रोज़ाना कड़ी ट्रेनिंग, रेसलिंग प्रैक्टिस और सख्त डाइट शामिल थे, जो बॉलीवुड के सबसे स्ट्रक्चर्ड बदलावों में से था।
सलमान खान- सुलतान
आमिर खान की तरह ही सलमान खान ने भी सुलतान के लिए दो-फेज ट्रांसफॉर्मेशन किया था। पहले उन्होंने एक रेसलर जैसी मजबूत बॉडी बनाई और फिर किरदार के उम्रदराज़ लुक के लिए अतिरिक्त वजन बढ़ाया। उनकी तैयारी में रेसलिंग सेशंस, हैवी वेट ट्रेनिंग और प्रोटीन-रिच डाइट शामिल थे।
कार्तिक आर्यन- चंदू चैम्पियन
कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'चंदू चैम्पियन' में अपने रोल के लिए जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया था। गौरतलब है कि इसके लिए उन्होंने 14 से 18 महीनों में अपनी बॉडी फैट 39% से घटाकर लगभग 7% करते हुए करीब 18 किलो वजन कम किया था। उनकी ट्रेनिंग में बॉक्सिंग ड्रिल्स, एंड्योरेंस ट्रेनिंग और फंक्शनल वर्कआउट शामिल थे। हालांकि इसमें सबसे खास थी उनकी डाइट, जिसके अंतर्गत उन्होंने लगभग डेढ़ से दो साल तक शुगर पूरी तरह छोड़ दी थी और हाई-प्रोटीन डाइट फॉलो करते हुए लगातार कैलोरी डेफिसिट बनाए रखा था।
फरहान खान- भाग मिल्खा भाग
फरहान अख्तर ने भाग मिल्खा भाग के लिए 13 महीनों तक कड़ी मेहनत की और लगभग 5% बॉडी फैट तक पहुंचे। उन्होंने पहले आर्मी फेज के लिए करीब 8 किलो वजन बढ़ाया, फिर 10 se 15 किलो घटाकर एक एथलीट जैसा लीन और चिसेल्ड फिजीक हासिल किया। गौरतलब है कि वे रोज़ 6 घंटे, हफ्ते में 6 दिन ट्रेनिंग करते थे, जिसमें फंक्शनल ट्रेनिंग, हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग और स्प्रिंटिंग शामिल थे।
रणदीप हुड्डा- सरबजीत
'सरबजीत' के लिए रणदीप हुड्डा का ट्रांसफॉर्मेशन बॉलीवुड के सभी ट्रांसफॉर्मेशन में सबसे बेहद एक्सट्रीम था, क्योंकि उन्होंने एक महीने से भी कम समय में करीब 18 किलो वजन घटाया था। इसके लिए उन्होंने बहुत कम कैलोरी और न्यूनतम हाइड्रेशन का सहारा लिया था, जिससे किरदार की शारीरिक स्थिति को असलियत के करीब दिखाया जा सके।
About Writer
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें