Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भंसाली की प्रियंका और दीपिका को लड़ाने की कोशिश

हमें फॉलो करें भंसाली की प्रियंका और दीपिका को लड़ाने की कोशिश
प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण में कोई दुश्मनी नहीं हैं। 'गोलियों की रासलीला - रामलीला' में वे साथ काम कर चुकी हैं। 'बाजीराव मस्तानी' में काम कर रही हैं। दोनों फिल्मों के निर्माता संजय लीला भंसाली हैं। हाल ही में भंसाली ने इन दोनों अभिनेत्रियों को लड़ाने की कोशिश की। 
सूत्रों के मुताबिक भंसाली चाहते थे कि दीपिका और प्रियंका एक-दूसरे को नापसंद करे और इससे उनका ही फायदा होगा। बाजीराव मस्तानी में दीपिका और प्रियंका के किरदार एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते।

 
इस में वास्तविकता का पुट लाने के लिए भंसाली ने कोशिश की कि रियल लाइफ में भी दीपिका और प्रियंका एक-दूसरे को नापसंद करे जिससे उनका अभिनय और निखर जाएगा, लेकिन सुनने में आया है कि भंसाली की साजिश असफल हो गई और दीपिका-प्रियंका के आगे उनका राज खुल गया। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi